Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रोहित-विराट ने दिखाई अपनी असली ताकत, जय शाह से जिद्द में मनवा दी अपनी ये बात

Rohit-Virat showed their real strength, stubbornly made Jai Shah agree to this

जय शाह (Jay Shah): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में बल्लेबाजों को दबदबा देखने को मिला है। क्योंकि, अबतक आईपीएल 2024 से पहले कुल 16 सीजन खेलने गए थे और अबतक 263 रन का स्कोर सबसे हाईएस्ट स्कोर था। लेकिन आईपीएल 2024 में 263 रनों का रिकॉर्ड कई बार टुटा। जबकि इस सीजन 262 रनों का चेस करते हुए भी केकेआर टीम ने इतिहास रचा है।

आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों की बादशाहत देखते हुए कई खिलाड़ियों का मानना है कि, आईपीएल 2023 से इम्पैक्ट रूल के चलते बल्लेबाज़ो को काफी फायदा हुआ है। वहीं, अब टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इम्पैक्ट रूल के खिलाफ हो गए हैं। जिसके चलते बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) अब इस रूल को हटा सकते हैं।

Jay Shah हटा सकते हैं इम्पैक्ट रूल

रोहित-विराट ने दिखाई अपनी असली ताकत, जय शाह से जिद्द में मनवा दी अपनी ये बात 1

आईपीएल 2024 में लगातार गेंदबाज़ों की पिटाई देखकर और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह न मिलने पर इम्पैक्ट रूल को हटाने की मांग की जा रही है। जबकि इम्पैक्ट रूल के खिलाफ सबसे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बयान दिया था।

जबकि इसके बाद कई खिलाड़ियों ने भी इम्पैक्ट रूल को खराब बताया था। जबकि अब टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा के इम्पैक्ट रूल के बात को समर्थन किया है और उम्मीद की है कि, जय शाह की इस रूल को अगले सीजन से हटा देंगे।

कोहली ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल में इम्पैक्ट रूल को लेकर विराट कोहली ने कहा कि, “मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर रोहित शर्मा से सहमत हूं। गेंदबाज़ों को लगता है कि अब हर गेंद 4 या 6 है। मुझे पता है कि जय शाह ने कहा है कि वे सीज़न के बाद इसकी समीक्षा करेंगे। तो आगे देखते हैं।”

बता दें कि, इम्पैक्ट रूल पर रोहित शर्मा ने भी बयान दिया था और कहा था कि, “मुझे वास्तव में लगता है कि इससे हरफनमौला खिलाड़ियों का विकास बाधित होगा। क्योंकि अंततः क्रिकेट 11 खिलाड़ियों द्वारा खेला जाता है 12 खिलाड़ियों द्वारा नहीं। इसलिए मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। क्योंकि आप खेल से बहुत कुछ ले रहे हैं ताकि इसे अपने आसपास के लोगों के लिए थोड़ा और मनोरंजक बनाया जा सके।”

बीसीसीआई कर सकती है चर्चा

आईपीएल 2024 में इम्पैक्ट रूल पर लगातार आ रहे खिलाड़ियों के बयान के बाद अब बीसीसीआई इस बात पर चर्चा कर सकती है। जबकि जय शाह ने अपने बयान में पहले ही कहा था कि, हम बस यह इम्पैक्ट रूल को ट्रायल रूप में देख रहे हैं। आगे इस बात पर चर्चा की जाएगी कि, इम्पैक्ट रूल को आईपीएल 2025 में लागु करना है या नहीं। वहीं, विराट और रोहित के बयान से अब ऐसा माना जा रहा है कि, जय शाह आईपीएल 2025 से इम्पैक्ट रूल को हटा सकते हैं।

Also Read: शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ अर्जुन तेंदुलकर का करियर, खतरनाक चोट के चलते 6 महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!