Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR vs CSK: धोनी के बिना चेन्नई की खुली पोल, राजस्थान के खिलाफ शर्मनाक हार; सैमसन-गायकवाड़ ने कटाई नाक

RR vs CSK: धोनी के बिना चेन्नई की खुली पोल, राजस्थान के खिलाफ शर्मनाक हार; सैमसन-गायकवाड़ ने कटाई नाक

IPL 2026 RR vs CSK Match Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हुई और 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ढेर हो गई, जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में 128/2 का स्कोर बनाया।

RR vs CSK मैच में पावरप्ले में ही चेन्नई का हाल हुआ खराब

RR vs CSK: धोनी के बिना चेन्नई की खुली पोल, राजस्थान के खिलाफ शर्मनाक हार; सैमसन-गायकवाड़ ने कटाई नाक

तेज गेंदबाजों की मददगार कंडीशंस को देखते हुए, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ और पावरप्ले में ही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी लड़खड़ाती नजर आई। दूसरे ही ओवर में CSK के ओपनर संजू सैमसन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए और उनकी पारी 6 के निजी स्कोर पर समाप्त हो गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी जूझते नजर आए और 11 गेंदों में 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने।

तीसरे नंबर पर खेलने उतरे आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हुए। मैथ्यू शॉर्ट को संदीप शर्मा ने धीमी गेंद पर फंसाया और वह 2 रन बनाकर चलते बने। इस तरह CSK ने 38 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया और पहले 6 ओवर में 41/4 का स्कोर बनाया।

सम्मानजनक स्कोर तक ले जाकर RR vs CSK मैच में जेमी ओवरटन ने चेन्नई की बचाई लाज

पावरप्ले के बाद, आठवें ओवर में अपनी पूर्व टीम को रवींद्र जडेजा ने दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले सरफराज खान को फंसाया, जो अच्छी लय में लग रहे थे लेकिन फिर 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म दिखाने वाले शिवम दुबे को भी जड्डू ने चलता किया। दुबे के बल्ले से 6 रन आए। कार्तिक शर्मा भी 18 रन बनाकर 74 के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हो गए।

ऐसा लग रहा था कि चेन्नई की टीम 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच लेकिन जेमी ओवरटन ने एक छोर आखिरी ओवर में आउट होने तक संभाले रखा और 36 गेंदों में 43 रन बनाकर CSK को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। ओवरटन ने अंशुल कंबोज (7*) के साथ 33 रन जोड़े, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

सूर्यवंशी ने CSK के गेंदबाजों की बनाई चटनी

RR vs CSK मैच में 128 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने  यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर जबरदस्त शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही तय कर दिया कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास वापसी का कोई रास्ता नहीं होगा। वह बेहद आक्रामक मोड में नज़र आए और महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इन दोनों ने पावरप्ले में 74 रन जोड़े। हालांकि, फिर अगले ही ओवर में वैभव आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

छोटे लक्ष्य के कारण राजस्थान की आसान जीत

सूर्यवंशी के आउट होने के बाद, नंबर तीन पर आए ध्रुव जुरेल ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया लेकिन नौ गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। जायसवाल आखिरी तक नाबाद रहे लेकिन उन्होंने स्वाभाविक खेल से काफी विपरीत खेला और 36 गेंदों में 38 रनों की धीमी नाबाद पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 11 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 13वें ओवर में जीत हासिल कर ली। चेन्नई की तरफ से अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले।

FAQs

IPL 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को कितने अंतर से हराया?
8 विकेट
चेन्नई ने राजस्थान को कितने रनों का लक्ष्य दिया था?
128

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स में वापसी के साथ ही बदला रवींद्र जडेजा का सेलिब्रेशन, नए अंदाज में मनाया विकेट का जश्न; देखें वायरल वीडियो

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!