RR vs CSK, MATCH PREDICTION: भारत में गर्मियों का त्यौहार माने जाने वाले IPL का एक और धमाकेदार सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन का तीसरा मैच काफी खास होने वाला है, क्योंकि इसमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर देखने को मिलेगी। इन दोनों टीमों के बीच ही आईपीएल के पहले सीजन का फाइनल खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी थी।
ऐसे में फैंस को इन दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने आईपीएल के उद्धघाटन सीजन के खिताबी मैच की याद जरूर आएगी। इस लेख में हम आपको RR vs CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित 12 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देंगे।
RR vs CSK मैच प्रीव्यू

आईपीएल 2026 के तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार, 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों का जीत के साथ अभियान शुरू करने का इरादा होगा। नए कप्तान रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। वहीं, चेन्नई की टीम एमएस धोनी के बगैर अपने सफर की शुरुआत कैसे करती है, यह भी ध्यान देने योग्य बात होगी। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस के भी इंजर्ड होने की खबर आ रही है। ऐसे चेन्नई को अपना मैच विनिंग कॉम्बिनेशन खोजना होगा।
RR vs CSK मैच डिटेल्स
- मैच: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
- स्टेडियम: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
- तारीख: 30 मार्च
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
IPL में RR vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 31
- राजस्थान रॉयल्स : 15 जीत
- चेन्नई सुपर किंग्स: 11 जीत
- बेनतीजा: 0
RR vs CSK मैच के लिए बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम वेन्यू माना जाने वाला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। लाल मिट्टी की पिच पर गेंद काफी अच्छे से बल्ले पर आती है और इसी वजह से कई हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले हैं। हालांकि, शुरुआत में नई गेंद से स्विंग कराने वाले गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इसी वजह से पावरप्ले में रन बनाना आसान नहीं होता है लेकिन बाद में बल्लेबाजी के लिए कंडीशंस आसान हो जाती हैं।
RR vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों के संभावित 12
राजस्थान रॉयल्स के संभावित 12: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित 12: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद, मैट हेनरी, राहुल चाहर
RR vs CSK मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: चेन्नई सुपर किंग्स
पावरप्ले का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (45-55), चेन्नई सुपर किंग्स (50-60)
10 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (80-90), चेन्नई सुपर किंग्स (90-100)
15 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (125-135), चेन्नई सुपर किंग्स (130-140)
20 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (170-180), चेन्नई सुपर किंग्स (185-200)
सबसे ज्यादा रन: यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स), संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स)
सबसे ज्यादा विकेट: जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स), संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स), आयुष म्हात्रे और कार्तिक शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स), नूर अहमद और खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स), राहुल चाहर और जेमी ओवरटन (चेन्नई सुपर किंग्स)
विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
FAQs
IPL 2026 में RR vs CSK मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: धोनी के बाद CSK का एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल, टूर्नामेंट के शुरुआती 3 मैच से हुआ बाहर