Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR vs MI मैच के रद्द होने के आसार, BCCI ने किया आधिकारिक ऐलान; फैंस के लिए बुरी खबर

RR vs MI मैच के रद्द होने के आसार, BCCI ने किया आधिकारिक ऐलान; फैंस के लिए बुरी खबर

RR vs MI: आईपीएल 2026 में आज सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना है। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस धमाकेदार मुकाबले का वेन्यू गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम है। इस मैदान पर राजस्थान की टीम ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और अब उसकी नजर मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उसी प्रदर्शन को दोहराने पर होगी।

हालांकि, मौजूदा हालातों को देखते हुए लगता है कि RR vs MI मैच रद्द हो सकता है, क्योंकि गुवाहाटी में आज काफी बारिश हो रही है और मैदान भी गीला है। इसी वजह से टॉस में भी देरी का ऐलान हो गया है।

RR vs MI मुकाबले के टॉस में देरी का BCCI ने किया ऐलान

RR vs MI मैच के रद्द होने के आसार, BCCI ने किया आधिकारिक ऐलान; फैंस के लिए बुरी खबर

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कई जबरदस्त मुकाबले खेले गए हैं। इसी वजह से फैंस इनके बीच टक्कर देखने को काफी उत्साहित थे लेकिन आज गुवाहाटी के मौसम के खराब होने का पूर्वानुमान पहले से ही था। हालांकि, शाम को मौसम के बेहतर होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। जोरदार बारिश के कारण BCCI ने टॉस में देरी की घोषणा भी कर दी है। टॉस का समय शाम 7 बजे था, लेकिन अब देखना होगा कि कब होता है।

BCCI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि गुवाहाटी में टॉस में देरी हो गई है। बारिश रुकने के बाद अगला अपडेट दिया जाएगा।

गुवाहाटी में आज सुबह से ही बारिश हो रही थी लेकिन शाम को इसमें तेजी देखी गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जो तेज बारिश के थे। तभी अंदाजा लग गया था कि शायद टॉस समय से नहीं हो पाएगा।

RR vs MI मैच के रद्द होने की संभावना

गुवाहाटी में लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह से RR vs MI मैच रद्द होने के भी आसार लग रहे है। ऐसा ही कुछ फैंस को कल भी देखने को मिला था, जब कोलकाता में KKR vs PBKS मुकाबले में टॉस के बाद सिर्फ 22 गेंदों का खेल हुआ और फिर लंबे इंतजार के बाद मुकाबले के रद्द होने की घोषणा हुई। इसके बाद, दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिल गया।

फैंस नहीं चाहेंगे कि लगातार दूसरे दिन भी आईपीएल का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो। वैसे भी RR vs MI मैच में कई सुपरस्टार खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं, जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। सभी देखना चाहते हैं कि ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी उसी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने में सफल हो पाएंगे या फिर उन्हें सस्ते में पवेलियन जाना पड़ेगा। इसके अलावा, रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर आएंगे, जिनकी बल्लेबाजी के दीवाने भारत के हर कोने में हैं।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की स्थिति

RR vs MI मैच से पहले आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की स्थिति की बात करें तो रियान पराग की कप्तानी वाली आरआर ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की। इस तरह 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी दो ही मैच खेले हैं लेकिन उसे एक में जीत और एक में हार मिली थी। इस वजह से हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम 2 अंक के साथ छठे स्थान पर है।

FAQs

RR vs MI मैच के टॉस में देरी के पीछे क्या कारण रहा?
बारिश
RR vs MI मुकाबला कहां खेला जाना है?
गुवाहाटी

यह भी पढ़ें: VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने प्रैक्टिस में मचाई तबाही, ऋषभ पंत को कर दिया पूरी तरह बेबस

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!