Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR vs RCB: बेंगलुरु का सूर्यवंशी-जुरेल ने निकाला दम, रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी हार; राजस्थान ने लगाया जीत का चौका

RR vs RCB: बेंगलुरु का सूर्यवंशी-जुरेल ने निकाला दम, रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी हार; राजस्थान ने लगाया जीत का चौका

RR vs RCB Match Report: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है और उसने जीत का चौका लगाया। गुवाहाटी में शुक्रवार, 10 अप्रैल को हुए मैच में रियान पराग की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी। इस तरह लगातार दो जीत के बाद बेंगलुरु टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

बारिश की वजह से RR vs RCB मैच में टॉस में देरी हुई और खेल विलंब से शुरू हुआ लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं हुई। पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 201/8 का स्कोर बनाया, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में ही 202/4 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

RR vs RCB मैच में विराट कोहली के तूफानी अंदाज के बावजूद पावरप्ले में बेंगलुरु का हाल हुआ खराब

RR vs RCB: बेंगलुरु का सूर्यवंशी-जुरेल ने निकाला दम, रजत पाटीदार की टीम को मिली करारी हार; राजस्थान ने लगाया जीत का चौका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बुरे सपने की तरह रही और फिल साल्ट बिना कोई रन बनाए पहली गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद, विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने कुछ जबरदस्त शॉट खेले और साल्ट के विकेट के बावजूद बेंगलुरु ने तेज शुरुआत की। हालांकि, फिर तीसरे ओवर में बड़े शॉट के प्रयास में पडीक्कल आउट हो गए, जिन्होंने 14 रनों की पारी खेली।

RR vs RCB मैच में विराट कोहली का तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी आक्रामक अंदाज नजर आ रहा था और वह 32 रन बना चुके थे लेकिन फिर कप्तान रियान पराग ने गेंदबाजी में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को लगाया और उन्होंने आते ही दूसरी गेंद पर कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह विराट की पारी 16 गेंदों तक ही सीमित रही। RCB ने तेज बल्लेबाजी के कारण शुरुआती छह ओवर में 61 रन बनाए लेकिन अपने तीन विकेट भी गंवाए।

मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप शो, पाटीदार और निचले क्रम का जबरदस्त योगदान

RR vs RCB मैच में बेंगलुरु की पारी का पावरप्ले खत्म होने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की कसी हुई गेंदबाजी जारी रही और इसी वजह से एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। क्रुणाल पांड्या 1 और जितेश शर्मा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की धज्जियाँ उड़ाने वाले टिम डेविड ने 13 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया लेकिन 11 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

इस तरह RCB को 125 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। ऐसे में मुश्किल स्थिति में कप्तान रजत पाटीदार को वेंकटेश अय्यर का साथ मिला। इन दोनों ने 19 गेंदों में 41 रन जोड़कर स्कोर को 166 तक पहुंचाया। आउट होने से पहले पाटीदार अर्धशतक बनाने में कामयाब रहे और 63 रनों की पारी खेली। वहीं, वेंकटेश ने नाबाद 29 रन बनाए और भुवनेश्वर कुमार (9*) के साथ 35 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। इन तीनों ने दो-दो विकेट लिए।

जायसवाल हुए फ्लॉप, सूर्यवंशी ने पहले छह ओवर में मचाई तबाही

RR vs RCB मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा और यशस्वी जायसवाल 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से वैभव सूर्यवंशी का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों को भी सम्मान नहीं दिया और चौके-छक्के जड़े। तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वैभव ने पांचवें ओवर में ही सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

ध्रुव जुरेल ने भी वैभव सूर्यवंशी का बराबर साथ दिया। इसी वजह से दोनों के बीच 18 गेंदों में ही अर्धशतकीय साझेदारी हो गई और राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले का अंत 97/1 के स्कोर के साथ किया।

सूर्यवंशी और जुरेल की साझेदारी ने RCB को बैकफुट पर धकेला

RR vs RCB मैच में रन चेज के दौरान जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी हो रही थी, लग रहा था कि मैच 15 ओवर भी मुश्किल से ही जा पाएगा। ये दोनों पूरी तरह से हावी हो चुके थे और 34 गेंदों में पार्टनरशिप का शतक भी पूरा कर लिया था। हालांकि, फिर 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी का अंत नौवें ओवर में हुआ और क्रुणाल पांड्या ने वैभव को चलता किया। आउट होने से पहले 15 वर्षीय ने 26 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे।

वैभव के विकेट के बाद, लड़खड़ाई राजस्थान की पारी

129 के स्कोर पर वैभव के आउट होते ही राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाती नजर आई। इसी स्कोर पर शिमरोन हेटमायर भी चलते बने, जो पहली ही गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद, कप्तान रियान पराग भी 3 रन बनाकर चलते बने। इस तरह आरआर को 10वें ओवर में 134 के स्कोर पर चौथा झटका लगा।

हालांकि, ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और राजस्थान रॉयल्स के स्कोर को 150 के पार ले जाते हुए अपनी फिफ्टी भी पूरी की। जुरेल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

जुरेल-जडेजा ने RR vs RCB मैच में राजस्थान को दिलाई जीत

जल्दी-जल्दी तीन विकेट लेने से RR vs RCB मैच में बेंगलुरु वापसी की प्रयास में दिखी लेकिन ध्रुव जुरेल का साथ देने आए अनुभवी रवींद्र जडेजा ने ऐसा नहीं होने दिया। जड्डू ने कोई भी जल्दी नहीं दिखाई और एक छोर से आराम से एंकर की भूमिका निभाते नजर आए, जबकि जुरेल मौका मिलने पर बड़े शॉट खेल रहे थे। देखते ही देखते 38 गेंदों में दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई।

इसके बाद, दो ओवर शेष रहते ही अपनी टीम को जीत दिला दी। जुरेल 43 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा ने भी 24 रनों की नाबाद पारी खेली। RCB के लिए जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

FAQs

राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कितने विकेट से हराया?
6 विकेट
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कितनी गेंदों में अर्धशतक पूरा किया?
15 गेंद

यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH: हैदराबाद की हार या पंजाब का पतन, जानें कौन मारेगा बाजी, कैसी होगा पिच और क्या रहेगा मौसम का हाल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!