RR vs RCB: आईपीएल 2026 में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहा है। इन दोनों ही टीमों ने अपने विरोधियों को कोई भी मौका नहीं दिया है। जहां राजस्थान की टीम लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी हैं। वहीं आरसीबी ने भी अपने पहले दो मैचों में जीत का परचम लहराया है। अब इन दोनों टीमों की टक्कर फैंस को देखने को मिलने वाली है।
ऐसे में RR vs RCB मैच के बाद, जीत के रथ पर सवार इन दोनों में से किसी एक टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ेगा। चलिए हम आपको इस लेख में मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देते हैं।
RR vs RCB मैच प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 16वां मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां मौजूदा सीजन के पिछले दो मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों को आरआर ने मात दी है। अब उसकी नजर इस वेन्यू पर RCB को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। हालांकि, यह काम आसान नहीं होगा, क्योंकि बेंगलुरु की टीम भी SRH और CSK को हराकर आ रही है। ऐसे में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को हराने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएंगी।
RR vs RCB मैच डिटेल्स
- मैच: राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- स्टेडियम: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
- तारीख: 10 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
IPL में RR vs RCB का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 34
- राजस्थान रॉयल्स : 14 जीत
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 17 जीत
- बेनतीजा: 3
RR vs RCB मैच के लिए बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच अभी तक राजस्थान रॉयल्स को खूब रास आई है। गेंद के साथ RR के गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है और फिर बल्ले से भी घरेलू टीम के बल्लेबाजों ने अपना डंका बजाय है। कुल मिलकर पिच काफी संतुलित नजर आती है और गेंदबाजों व बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार है। हालांकि, बारिश का माहौल होने के कारण कंडीशन ओवरकास्ट हो सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला फायदेमंद कहा जा सकता है।
वेन्यू पर अब तक IPL के 8 मैच हुए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 4 में जीत हासिल हुई है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 3 में जीत मिली है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यहां का औसत स्कोर 143 के करीब है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ग्राउंड हाई स्कोरिंग नहीं है लेकिन दोनों टीमों की बल्लेबाजों को देखते हुए RR vs RCB मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।
RR vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
RR vs RCB मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पावरप्ले का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (70-80), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (60-70)
10 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (120-130), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (110-120)
15 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (150-160), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (140-150)
20 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (200-210), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (210-220)
सबसे ज्यादा रन: यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
सबसे ज्यादा विकेट: नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स), भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), विराट कोहली और टिम डेविड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: शिमरोन हेटमायर और रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स), फिल साल्ट और रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: रवि बिश्नोई और नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स), भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स), क्रुणाल पांड्या और अभिनंदन सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
FAQs
RR vs RCB मुकाबला कहां खेला जाना है?
RR vs RCB मैच में किसके जीतने का प्रेडिक्शन है?
यह भी पढ़ें: गेल-कोहली-रोहित नहीं ये खिलाड़ी हैं IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ ओपनर, रिकॉर्ड्स की जुबानी जानें सच