Rohit Sharma and Hardik Pandya Controversy : आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और 28 मार्च से इस लीग का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं और फैंस भी नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ी एक खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि टीम के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनके प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी है। इस दावे ने देखते ही देखते काफी चर्चा बटोर ली, लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने इस पूरे मामले पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ कर दी है।
Rohit Sharma-हार्दिक को लेकर वायरल हुआ दावा
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम मैनेजमेंट को स्पष्ट कर दिया है कि अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन में रन नहीं बनाते तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि टीम मैनेजमेंट रोहित के पिछले कई सीजनों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। बताया गया कि वह पिछले 10 से 12 वर्षों में अक्सर हर सीजन में लगभग 200 से 300 रन ही बना पाते हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 120 के आसपास रहता है।
इसके साथ ही यह बात भी जोड़ी गई कि रोहित टीम के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, इसलिए उन पर दबाव बढ़ सकता है। यही वजह रही कि यह खबर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई।
मुंबई इंडियंस ने दो शब्दों में दी सफाई
यह खबर जैसे ही तेजी से फैलने लगी, मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी। टीम ने बेहद संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब देते हुए लिखा कि यह दावा पूरी तरह गलत है। मुंबई इंडियंस ने सिर्फ दो शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कुछ भी।”
इसके साथ हार्दिक पंड्या (Rohit Sharma) का एक मजेदार GIF भी साझा किया गया, जिससे साफ संकेत मिला कि वायरल हो रही खबर का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। फ्रेंचाइजी के इस जवाब के बाद साफ हो गया कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच किसी भी तरह का विवाद या चेतावनी जैसी कोई बात नहीं हुई है।
Kuch bhi! 😂 https://t.co/lEiFBgaEoh pic.twitter.com/SYw1im5Mfi
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 13, 2026
टीम के लिए अहम हैं रोहित और हार्दिक
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पंड्या दोनों ही बेहद अहम खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। वहीं हार्दिक पंड्या 2024 से टीम की कमान संभाल रहे हैं और फ्रेंचाइज़ी को उनसे भी बड़ी उम्मीदें हैं।
रोहित का अनुभव और हार्दिक की आक्रामक कप्तानी मुंबई इंडियंस के लिए एक मजबूत संयोजन साबित हो सकती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जहां टीम एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन के साथ ट्रॉफी की दौड़ में खुद को साबित करना चाहेगी।
ये भी पढ़े : बिना खेले ही मालामाल होंगे हर्षित राणा, IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी मिलेगी ये मोटी रकम की धनराशि