ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 2021 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।
उन्होंने आईपीएल समेत अंरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसी धमाकेदार पारियां खेली है जिसके चर्चे आज भी किए जाते हैं। ऐसे में आज हम उनकी एक ऐसी धमाकेदार पारी की बात करेंगे जहां उन्होंने गोली की रफ्तार से शतक लगाया था। हालांकि कुछ रनों से दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे।
ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया था शतक
रणजी ट्रॉफी 2023 में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपनी तूफानी पारी से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने (Ruturaj Gaikwad) कप्तानी पारी खेली थी। साल 2023 में महाराष्ट्र और तमिलनाडू के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला जा रहा था जहां ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का बल्ला खूब चला था। उन्होंने (Ruturaj Gaikwad) 195 रन की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि कि वो दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे। उन्होंने (Ruturaj Gaikwad) 184 गेंदों का सामना कर 195 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 8 छक्के लगाए थे। उन्होंने 105 की स्ट्राक रेट से ये पारी खेली थी।
टीम इंडिया से चल रहे बाहर
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जून में केदार जाधव (Kedar Jadhav) के संन्यास के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के लिए महाराष्ट्र का कप्तान नियुक्त किया गया था। गायकवाड़ ने पहले ‘लिस्ट ए’ क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया है. जहां उनको सफलताएं मिली। उनकी कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।
ऋतुराज गायकवाड़ का करियर
गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को 2021 में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिला। उन्होंने (Ruturaj Gaikwad) 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। वहीं उनके आईपीएल करियर की बात करें तो गायकवाड़ ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।
उन्होंने 2021 में आईपीएल का खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गायकवाड़ ने टी20 क्रिकेट में अब तक 143 की स्ट्राइक रेट से 633 रन बनाए हैं। टी20 फॉर्मेट में गायकवाड़ 1 शतक और 4 अर्धशकत लगा चुके हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कुल 28 फर्स्ट क्लास और 77 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 2041 और 4130 रन बनाए हैं।