Ruturaj Gaikwad: महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। दरअसल दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टी20 विश्व कप 2024 के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया। हालांकि आईपीएल 2024 में ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) के बल्ले से जमकर रन बरसे थे। इसके बावजूद उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया।
आईपीएल समाप्त होते ही वह महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 (Maharashtra Premier League 2024) खेलने पहुंच गए। इसी बीच खबरें ऐसी आ रही हैं कि जल्द उन्हें अमेरिका से बुलावा आने वाला है। दरअसल ऋतुराज गायकवाड़ विश्व कप खेलने गए एक दिग्गज क्रिकेटर की जगह अब लेने वाले हैं।
Ruturaj Gaikwad की चमकी किस्मत

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) खेलने पहुंची भारतीय टीम को पहले मैच में जीत हासिल हुई। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम ने आयरलैंड को बुरी तरह पटखनी दे दी थी। हालांकि इस मैच के दौरान तमाम भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई। दरअसल टीम इंडिया (Team India) की बैटिंग के दौरान कप्तान रोहित चोटिल हो गए।
हिटमैन को आयरिश गेंदबाज की एक गेंद कंधे पर जा लगी। इसके बाद 37 वर्षीय प्लेयर को मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। टीम मैनेजमेंट ने अबतक उनके चोट पर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस अटकलें लगा रहे हैं, कि ये विस्फोटक बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने वाले हैं। ऐसा वाकई हुआ तो, ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) को उनके स्थान पर शामिल किया जा सकता है।
कुछ ऐसा रहा है इस खिलाड़ी का करियर
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अबतक उन्होंने कुल 19 मुकाबले खेले हैं। इसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 35.71 की औसत से 500 रन ठोके हैं। इस दौरान ऋतुराज का स्ट्राइक रेट 140.05 का रहा है। 27 वर्षीय क्रिकेटर के नाम एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मैट में गायकवाड़ का सर्वोच्च स्कोर 123 है।
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में मचा रहे हैं धमाल
2 जून से महाराष्ट्र में महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 (Maharashtra Premier League 2024) का आगाज हुआ। अबतक 9 मुकाबलों का खेल हो चुका है। इस लीग में सबकी नजरें ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के ऊपर हैं। बता दें कि वह पुणेरी बप्पा की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में 135 रन ठोके हैं। कोल्हापुर टस्कर्स के खिलाफ एक मैच के दौरान गायकवाड़ की 35 गेंदों में 61 रन की पारी ने काफी सुर्खियां बटोरी।