sa-vs-ind-t20-world-cup-2024-final-match-highlights-in-hindi

SA vs IND: साउथ अफ्रीका और भारत (SA vs IND) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के मैदान खेला गया। फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 176 रन बनाने में सफल रही। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 76 रन बनाए। वहीं, 177 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका 169 रन बना पाई और 7 रनों से मुकाबला हार गई। चलिए देखते हैं इस मुकाबले का मैच हाइलाइट्स……

Advertisment
Advertisment

SA vs IND Match Highlights:

मैच हाइलाइट्स: 26 चौके- 15 छक्के, विंडीज की धरती पर लहराया तिरंगा, कोहली-हार्दिक-बुमराह ने बने मैच विनर, धोनी के बाद रोहित ने भारत को दिलाई ट्रॉफी 1

भारत की पारी का हाल (पहले 6 ओवर)

विराट कोहली ने पहले ही ओवर में लगाए 3 चौके।
टीम इंडिया के तीन विकेट गिरे पॉवरप्ले में।
ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही हुए आउट।
सूर्या भी ने बनाए महज 3 रन।
पहले 6 ओवर में बने 45 रन।

7 से 15 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच हुई शानदार पार्टनरशिप।
अक्षर पटेल ने लगाए 4 छक्के।
पटेल ने बनाए 31 गेंद में 47 रन।
अक्षर पटेल हुए रन आउट।
15 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 4 विकेट के नुकसान 118 रन।

16 से 20 ओवर का हाल

विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक।
रबाडा के ओवर में कोहली ने लगाया चौका और छक्का।
विराट कोहली 59 गेंद में 76 रन बनाकर हुए आउट।
हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका।
20 ओवर में इंडिया ने बनाए 176 रन।
टीम इंडिया की पारी में लगे कुल 13 चौके और 7 छक्के।

साउथ अफ्रीका की पारी का हाल (1-6 ओवर)

पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने दिए 6 रन।
जसप्रीत बुमराह ने किया हेंड्रिक को बोल्ड।
अर्शदीप सिंह ने कप्तान मारकर्म को किया आउट।
डी कॉक और स्टब्स ने संभाली साउथ अफ्रीका की पारी।
पहले 6 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 42/2 रन।

7 से 15 ओवर का हाल

कुलदीप यादव के पहले ही 2 ओवर में बने 23 रन।
स्टब्स 21 गेंद में 31 रन बनाकर हुए आउट।
अक्षर पटेल ने किया बोल्ड।
क्लासेन ने छक्के के साथ खोला अपना खाता।
रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में बने 12 रन।
डी कॉक को अर्शदीप सिंह ने किया आउट।
कुलदीप यादव ने 4 ओवर में दिए 45 रन।
अक्षर पटेल के चौथे ओवर में बने 24 रन।
15 ओवर में सौथा अफ्रीका ने बनाए 147 रन।

भारत ने जीता मैच

क्लासेन ने 23 गेंद में जड़े 50 रन।
क्लासेन 27 गेंद में 52 रन बनाकर हुए आउट।
जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में दिए मात्र 2 रन और झटके 1 विकेट।
भारत ने 7 रन से जीता मुकाबला।
साउथ अफ्रीका की पारी में लगे कुल 13 चौके और 8 छक्के।

Also Read: ‘खेलता कम प्रेशर ज्यादा बनाता है, कोहली की धीमी बल्लेबाजी पर भड़का धोनी का दोस्त, कमेंट्री बॉक्स में बैठकर विराट का उड़ाया मजाक