Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, इस दिग्गज का होटल के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, इस दिग्गज का होटल के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के साथ शुरू हुआ। इस सीजन में अभी चार दिन भी नहीं हुए और लीग से जुड़े एक खास शख्स की मौत हो गई है। इसके बाद से ही हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच करने में लगी हुई है।

मरने वाला व्यक्ति IPL 2026 में अहम भूमिका निभा रहा था लेकिन अब उसकी अचानक मौत की खबर से मातम छा गया है। चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

IPL 2026 से जुड़े खास व्यक्ति की हुई संदिग्ध मौत

IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, इस दिग्गज का होटल के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आईपीएल की ब्राडकास्टिंग वर्ल्डवाइड होती है और पर्दे के पीछे एक बड़ी टीम का अहम रोल होता है। ब्राडकास्टिंग टीम में कई अलग-अलग देशों के लोग भी शामिल होते हैं। अब IPL 2026 के बीच जिस शख्स की मौत हुई है, वह ब्रिटिश नागरिक था और लीग की ब्रॉडकास्ट टीम में बतौर इंजीनियर शामिल था और उसका नाम जान विलियम लैंगफोर्ड था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुंबई के होटल रूम में लैंगफोर्ड को संदिग्ध हालत में मृत पाया गया।

पीटीआई समाचार एजेंसी के अनुसार, इंजीनियर जान विलियम लैंगफोर्ड दक्षिण मुंबई के एक होटल में अपने कमरे में बेहोश पाए गए। होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरे में बेहोश पाए जाने के बाद तुरंत मुंबई के अस्पताल पहुंचाया; हालांकि, वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जान विलियम लैंगफोर्ड की मौत में पुलिस की तरफ से आई प्रतिक्रिया

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के अधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, इसलिए अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

वहीं न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, लैंगफोर्ड 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के बाद वे रविवार, 29 मार्च को अपने कमरे में लौट आए थे। हालांकि, अगले दिन जब रिसेप्शनिस्ट ने उनके कमरे में फोन करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

होटल स्टाफ ने मास्टर चाभी की मदद से खोला दरवाजा

जब कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने कमरे को खोलने के लिए मास्टर चाभी का इस्तेमाल किया। जैसे ही दरवाजे को खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि लैंगफोर्ड फर्श पर पड़े मिले। होटल के डॉक्टर को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, इसलिए आगे की जांच होने तक इस मामले को अप्राकृतिक मृत्यु मानकर जांच जारी रखी जा रही है।

खैर, लैंगफोर्ड की अचानक मौत की वजह भले ही कुछ संदिग्ध न लग रही हो लेकिन इससे IPL 2026 का मजा थोड़ा जरूर फीका हो गया, क्योंकि ब्रॉडकास्ट टीम का एक साथ दुनिया से चला गया।

IPL 2026 में आज पंजाब और गुजरात की टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चौथा मुकाबला आज यानी 31 मार्च को खेला जाना है, जिसमें पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस है। यह मुकाबला पीबीकेएस के घरेलू मैदान मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर के पास है , जबकि गुजरात को गिल लीड कर रहे हैं। ऐसे में दो युवा खिलाड़ियों की टीमों के बीच मैच होना है। देखना होगा कि कौन बाजी मारता है।

FAQs

IPL 2026 के बीच अचानक जिस शख्स की मौत हुई, उसका नाम क्या है?
जान विलियम लैंगफोर्ड
जान विलियम लैंगफोर्ड IPL 2026 में किस टीम का हिस्सा थे?
ब्राडकास्टिंग टीम

यह भी पढ़ें: Mohammed Shami की बड़ी भविष्यवाणी! इन 4 टीमों को बताया प्लेऑफ का दावेदार, CSK-MI बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!