Posted inक्रिकेट (Cricket)

सलमान आगा vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन बेहतर कप्तान? जानें किसने दिलाई अपनी टीम को अधिक जीत

Suryakumar Yadav

Salman Ali Agha vs Suryakumar Yadav captaincy comparison stats : एशिया कप 2025 के बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे। 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथों में होगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि इन दोनों में से आंकड़ों के लिहाज से कौन बेहतर कप्तान साबित होता है। किसका जीत प्रतिशत ज्यादा है और किसकी कप्तानी में टीम को अधिक हार का सामना करना पड़ा है और इन सभी पहलुओं को आंकड़ों के जरिए विस्तार से समझते हैं।

सलमान अली आगा के कप्तानी आंकड़े

सलमान अली आगा ने कप्तान के तौर पर अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ही पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया है और उनके आंकड़े काफी मजबूत नजर आते हैं।

सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने कुल 43 टी20I मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 27 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 62.79 रहा है, जो यह दिखाता है कि टीम उनके नेतृत्व में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में भी बेहतरीन खेल दिखाया, जहां टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी और रनर-अप रही। इसके बावजूद पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन संतुलित और भरोसेमंद नजर आया।

एशिया कप में मिले इस अनुभव और लगातार अच्छे नतीजों के बाद अब सलमान अली आगा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पाकिस्तान की कप्तानी सौंपी गई है। ऐसे में बड़े मंच पर, खासकर भारत जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ, उनकी कप्तानी परीक्षा की सबसे बड़ी कसौटी साबित होने वाली है।

Suryakumar Yadav के कप्तानी आंकड़े और भारत की ऐतिहासिक कामयाबी

Team victories often overshadow individual performances' - Former coach  concerned over Suryakumar Yadav's poor form | CricTracker

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर भारत को नई आक्रामक पहचान दी है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक कुल 42 टी20I मुकाबले खेले हैं, जिनमें भारत ने 32 मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ 7 मुकाबलों में हार का सामना किया। इसके अलावा 2 मैच टाई रहे और 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान सूर्यकुमार यादव का जीत प्रतिशत 76.19 रहा है, जो उन्हें मौजूदा दौर के सबसे सफल टी20 कप्तानों में शामिल करता है।

सबसे खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। चाहे घरेलू मैदान हो या विदेशी दौरा, टीम इंडिया ने हर सीरीज में दबदबा बनाए रखा।

इसी निरंतर सफलता का सबसे बड़ा उदाहरण एशिया कप 2025 रहा, जहां सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत ने खिताब अपने नाम किया और टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी। उनकी कप्तानी में भारत न सिर्फ मुकाबले जीत रहा है, बल्कि बड़े टूर्नामेंट भी अपने नाम कर रहा है, जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया का आत्मविश्वास चरम पर नजर आता है।

कौन कप्तान ज्यादा बेहतर?

मौजूदा फॉर्म और नतीजों को देखें तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कप्तानी के मामले में साफ तौर पर आगे नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अब तक एक भी टी20 द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है। हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया, वहीं एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब भी जीता।

दूसरी तरफ सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान को तीन टी20 द्विपक्षीय सीरीज गंवानी पड़ी हैं, हालांकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-0 की जीत उनकी बड़ी उपलब्धि रही है। लेकिन निरंतरता और बड़ी जीतों के मामले में फिलहाल सूर्यकुमार यादव ही बेहतर कप्तान साबित होते हैं।

ये भी पढ़े : T20 World Cup 2026, Group A: कैसा है भारत-पाकिस्तान-यूएसए-नामीबिया-नीदरलैंड का पूरा शेड्यूल? यहां जानिए टीमों का विश्लेषण

FAQS

एशिया कप 2025 किसने जीता?

भारत

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!