इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और यह टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। महज कुछ ही मैचों के बाद प्लेऑफ़ के मैच खेले जाएंगे और उसके बाद 26 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। IPL 2024 के इसी पड़ाव से ही कई फ्रेंचाईजियों ने तो IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्टेड करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही थी है कि, आगामी साथ को ध्यान में रखते हुए LSG के मालिक ने नए कप्तान के बारे में विचार करना शुरू कर दिया है।
केएल राहुल नहीं होंगे कप्तान
IPL 2024 के 57वें मुकाबले में लखनऊ की टीम को सन राइजर्स हैदराबाद के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है और इसके बाद LSG के मालिक ने टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के ऊपर गुस्सा व्यक्त किया है। टीम के मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) के इस बर्ताव को देखने के बाद लग रहा था कि, ये टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह खबर चलाई जाने लगी है कि, आगामी सत्र में ये LSG के स्क्वाड का हिस्सा नहीं हो पाएंगे और इसी वजह से टीम को दूसरे कप्तान की भी तलाश रहेगी।
रोहित शर्मा को ट्रेड कर सकते हैं Sanjeev Goenka
लखनऊ सुपर जाइन्टस के मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) के बारे में पिछले कुछ दिनों से यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि, ये IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ट्रेड के माध्यम से अपनी स्क्वाड का हिस्सा बना सकते हैं। रोहित शर्मा आईपीएल के इस सत्र के बाद मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं हो पाएंगे और इसी वजह से मैनेजमेंट इन्हें ट्रेड के माध्यम से दूसरे फ्रेंचाइजी में भेजने का विचार करती हुई दिखाई दे सकती है।
कुछ इस प्रकार हैं आकड़े
अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आकड़ों कि तो इनके आकड़े आईपीएल में बेहद ही शानदार हैं। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 255 मैचों की 250 पारियों में 29.6 कि औसत और 131 के स्ट्राइक रेट से 6541 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 2 शतकीय और 42 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं।
इसे भी पढ़ें – ‘इन्हें खेलना भी आता है’, आयरलैंड में हुई पाकिस्तान की भयंकर वाली बेइज्जती, कप्तान पॉल ने बाबर की टीम को बताया फिसड्डी