स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards): वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 34वां मुकाबला नीदरलैंड और अफगानिस्तान (NED vs AFG) के बीच लखनऊ के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह फैसला अफगानिस्तान टीम ने गलत साबित किया और नीदरलैंड को 46.3 ओवर में ही 179 रनों पर समेट दिया।
जबकि 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 31.3 ओवर में ही 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली 7 विकेट से करारी हार के बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने हार के बड़े कारण बताए और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए कुछ बड़े बयान दिए हैं।
बहुत खराब खेले -स्कॉट एडवर्ड्स

लखनऊ के मैदान पर खेले गए अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला बहुत खास था। क्योंकि यह दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मुकाबला था और इस मुकाबले में अफगानिस्तान टीम ने जीत हासिल कर नीदरलैंड को लगभग सेमीफाइनल से बाहर कर दिया है। अफगानिस्तान से मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि,
‘निश्चित रूप से आदर्श नहीं! हमारे शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से चार रन आउट हुए। हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन हम राह से भटक गए। उनके पास उच्च गुणवत्ता वाले स्पिनर हैं और हम उबर नहीं सके। आप वास्तव में ओस के लिए का बहाना नहीं कर सकते। हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया, ओस होने पर भी 280 का स्कोर अच्छा होता। हमें फिर से संगठित होना होगा और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए खुद को वापस लाना होगा।”
बल्लेबाजी हुई फ्लॉप
लखनऊ के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 179 रन ही बना पाई। नीदरलैंड टीम की तरफ से मात्र एक बल्लेबाज अर्धशतक जड़ सका। जबकि इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। बता दें कि, नीदरलैंड टीम से चार बल्लेबाज रन आउट हुए और इसके चलते इस मुकाबले में टीम वापसी कर नहीं पाई और 179 रनों पर ही सीमट गई। वहीं, आज के मुकाबले में नीदरलैंड की गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही और अफगानिस्तान ने आसानी से मुकाबला जीत लिया।
इंग्लैंड के खिलाफ है अगला मुकाबला
वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड टीम ने अब तक 7 मुकाबले खेले और दो मैचों में जीत हासिल कर पाई है। जबकि अभी टीम को दो मुकाबले और खेलने हैं और टीम का अगला मुकाबला पुणे के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाना है। इस मुकाबले में नीदरलैंड की टीम इंग्लैंड के सामने अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को थोड़ी जिंदा रखेगी।