Posted inक्रिकेट (Cricket)

एक साल पहले ही सिलेक्शन! 2027 World Cup के लिए तैयार हुई टीम, ये नाम आए सामने

एक साल पहले ही सिलेक्शन! 2027 World Cup के लिए तैयार हुई टीम, ये नाम आए सामने

 Team India Update for the 2027 World Cup: भारत में मौजूदा समय में IPL 2026 का माहौल बना हुआ है लेकिन इस बीच 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। इस बार का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। पिछले संस्करण में भारतीय टीम खिताब के करीब पहुंचकर चूक गई थी, क्योंकि उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस बार टीम इंडिया कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है और इसी वजह से 2027 World Cup की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इसके लिए चयन समिति ने खास प्लान बनाया है और इसका खुलासा पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में किया है।

2027 World Cup के लिए 20 संभावित खिलाड़ियों का हुआ चयन

एक साल पहले ही सिलेक्शन! 2027 World Cup के लिए तैयार हुई टीम, ये नाम आए सामने

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 2027 World Cup के लिए टीम इंडिया के 20 संभावित खिलाड़ियों को चयन समिति ने टारगेट कर लिया है और आईपीएल 2026 के दौरान इनके प्रदर्शन पर कड़ी नजर होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि चयनकर्ताओं के पास खिलाड़ियों की एक संभावित सूची पहले से ही तैयार है और चयन समिति के सदस्य सीजन के दौरान कई मैचों में उपस्थित रहेंगे।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच से होगी। बीसीसीआई सूत्र ने आगे बताया कि एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रत्रा और प्रज्ञान ओझा की चयन समिति स्टेडियम का दौरा करेगी और टीवी पर आईपीएल मैचों पर नजर रखेगी।

2027 World Cup के लिए किसी भी सरप्राइज की उम्मीद कम

कई बार आईसीसी टूर्नामेंट से पहले एक-दो खिलाड़ी अचानक टीम में आ जाते हैं, जैसा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुआ। चयनकर्तओं ने ईशान किशन को अचानक से टीम में बुलाया और यह फैसला सही भी साबित हुआ, क्योंकि ईशान टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि, 2027 World Cup के लिए किसी नए चेहरे या सरप्राइज की उम्मीद कम ही है। हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने में कुछ समय लगेगा, वहीं जिन चार तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाएगी उनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शामिल हैं।

ऐसे में यह तो साफ़ है कि किसी अन्य तेज खिलाड़ी को तभी मौका मिलेगा, जब इन चुने हुए प्लेयर्स में किसी को इंजरी की समस्या होगी। चयन समिति किसी भी नए खिलाड़ी को लाकर कन्फ्यूजन नहीं बढ़ाना चाहती और 20 खिलाड़ियों के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के लिए IPL 2026 अहम

2027 World Cup खेलने की दावेदारी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी हैं। इनमें विराट का प्रदर्शन पिछली दो वनडे सीरीज में अच्छा रहा है लेकिन रोहित और जडेजा ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में निराश किया। ऐसे में इनके लिए आईपीएल का आगामी सीजन बहुत ही अहम होने वाला है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और चयनकर्ताओं के लिए इन्हें ज्यादा समय तक दूर रखना आसान नहीं होगा। विराट की फॉर्म भी अहम रहेगी, क्योंकि अगर उनके बल्ले से रन नहीं आए तो फिर सवाल उठ सकते हैं।

FAQs

2027 वर्ल्ड कप की मेजबानी किन देशों के पास है?
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 10 तक पहुंची, अब पंजाब किंग्स का ये मैच विनर खिलाड़ी बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!