Posted inक्रिकेट (Cricket)

शर्मनाक घटना: इटली क्रिकेट में हड़कंप, सामने आया से#क्सुअल हरासमेंट मामला

Italy

Italy Cricket : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार हिस्सा लेने वाली इटली (Italy Cricket) की मेंस क्रिकेट टीम के लिए यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक जरूर रहा, लेकिन इसके समापन के कुछ ही दिनों बाद इटैलियन क्रिकेट (Italy Cricket) एक बड़े विवाद में घिर गया है। ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद जहां टीम अपने प्रदर्शन की समीक्षा में जुटी थी, वहीं अब संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों ने पूरे तंत्र को हिला कर रख दिया है।

इस मामले में महिला टीम की एक खिलाड़ी ने महिला क्रिकेट कोऑर्डिनेटर प्रभात एकनेलिगोडा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद फेडेराजियोन क्रिकेट इटालियाना (FCRI) ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।

Italy Cricket बोर्ड का आधिकारिक बयान और कार्रवाई

Italian cricket team qualifies for T20 World Cup for the first time, to  feature in 2026 edition | Italian cricket team qualifies for T20 World Cup  for the first time to feature

इटली क्रिकेट बोर्ड (Italy Cricket) ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि 2025 के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष ने अपनी संस्थागत जिम्मेदारियों के तहत खिलाड़ियों और संबंधित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बोर्ड के अनुसार, आरोप सामने आते ही संबंधित अधिकारी को सभी फेडरल ड्यूटी और गतिविधियों से एहतियातन सस्पेंड करने का आदेश दिया गया।

FCRI ने स्पष्ट किया कि यह कदम परिस्थितियों की प्रारंभिक और गंभीर समीक्षा के बाद उठाया गया है। बोर्ड का कहना है कि किसी भी प्रकार की अटकलों और खेल के माहौल की साख पर आंच न आए, इसलिए त्वरित निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी दोहराया गया कि जांच निष्पक्ष मंच पर होगी और सभी पक्षों की व्यक्तिगत गरिमा, विधिक प्रक्रिया और बेगुनाही के सिद्धांत का सम्मान किया जाएगा।

जांच प्रक्रिया और कानूनी स्थिति

मामले की जांच फेडरल प्रॉसिक्यूटर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के वकील ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। यह भी सामने आया है कि संबंधित अधिकारी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मौजूद थे, लेकिन उनका आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप डेलीगेशन से कोई सीधा संबंध नहीं था।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पुलिस में शिकायत पहले ही दर्ज हो चुकी थी और अब खेल नियमों के तहत आंतरिक जांच भी जारी है। बोर्ड का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगा और अंतिम निष्कर्ष आने तक किसी तरह की जल्दबाजी में फैसला नहीं लिया जाएगा।

प्रशासनिक उथल-पुथल और इस्तीफे

इन आरोपों के बीच इटली क्रिकेट प्रशासन में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। टीम के वर्ल्ड कप अभियान के खत्म होने के बाद अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया। इसके अलावा बोर्ड के छह सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया, जिससे फेडरल काउंसिल भंग हो गई। हालांकि बोर्ड के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इन इस्तीफों का सीधा संबंध यौन उत्पीड़न के आरोपों से नहीं है।

फिर भी यह घटनाक्रम संकेत देता है कि संघ के भीतर पहले से ही तनाव और अस्थिरता का माहौल था, जो इस विवाद के बाद और गहरा गया है। प्रशासनिक संकट और कानूनी जांच ने मिलकर इटली क्रिकेट की छवि को झटका दिया है।

ऐतिहासिक उपलब्धि पर विवाद का साया

इटली (Italy Cricket) की टीम ने लंबे संघर्ष के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। ग्रुप चरण में उसे स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों का सामना करना पड़ा। भले ही वह सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी, लेकिन नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज कर उसने वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी पहली जीत हासिल की।

यह उपलब्धि इटली क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण थी, लेकिन अब यह सफलता विवादों की छाया में दबती नजर आ रही है। खेल के मैदान पर मिली ऐतिहासिक पहचान के तुरंत बाद ऐसे आरोप सामने आना संघ के लिए गहरी चुनौती बन गया है। आने वाले दिनों में जांच के निष्कर्ष और प्रशासनिक सुधार ही तय करेंगे कि इटली क्रिकेट इस संकट से कैसे उबरता है।

ये भी पढ़े : फैंस थे कन्फ्यूज, अब क्लियर हुआ जोफ्रा आर्चर के C सेलिब्रेशन का मतलब

FAQS

टी20 में इटली की रैंकिंग क्या है?

26

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!