Shardul Thakur

Shardul Thakur: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल इस 32 वर्षीय क्रिकेटर की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई है। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो आनन-फानन में भारतीय क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि वह इस समय ईरानी कप खेल रहे थे। मुंबई के इस खिलाड़ी का स्वास्थ अचानक काफी खराब हो गया। हालांकि इसके बावजूद शार्दुल (Shardul Thakur) बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। आइए विस्तार से पूरी बात जान लेते हैं।

Advertisment
Advertisment

Shardul Thakur की हालत गंभीर!

Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ईरानी कप 2024 के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। उन्हें तेज बुखार आया। इस वजह से वह मुंबई के लिए बहुत बाद में बल्लेबाजी करने उतरे। उनके जज्बे की दाद देनी होगी कि गंभीर हालत में होने के बावजूद ये भारतीय क्रिकेटर मैदान पर उतरे और अपनी टीम के लिए 36 रनों का अहम योगदान भी दिया।

हालांकि खबरों की मानें तो इसके बाद शार्दुल को हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल अधिकारिक रूप से उनके स्वास्थ को लेकर कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आई है।

यहां देखें ट्वीट:

Advertisment
Advertisment

बीमार होने पर भी बल्लेबाजी के लिए उतरे

ईरानी कप 2024 (Irani Cup 2024) में मुंबई की टीम ने शेष भारत के खिलाफ अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। बता दें कि चैंपियन टीम ने पहली पारी में 537 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसका श्रेय हर एक प्लेयर को जाता है। सबसे अधिक रन सरफराज खान ने बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 222 रन ठोके।

वह अपनी पारी के दौरान नाबाद रहे। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी 97 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा बीमार होने के बावजूद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने बैटिंग के लिए उतरकर 36 बहुमूल्य रन अपनी टीम के खाते में जोड़े। समाचार लिखे जाने तक शेष भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश टी20 सीरीज शुरू होने से पहले कोच गंभीर ने लिया अजीबोगरीब फैसला, इन 2 खिलाड़ियों को टीम इंडिया से निकाला बाहर