Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘किस किसको प्यार करू’ मीम पर भड़कीं शेफाली बग्गा, युजवेंद्र चहल को लेकर ट्रोल्स की कर दी बोलती बंद

Shefali Bagga

Shefali Bagga on Kiss Kisko Pyaar Karoon meme : सोशल मीडिया पर मज़ाक और मीम कल्चर कब गंभीर ट्रोलिंग में बदल जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है। हाल ही में यही देखने को मिला जब AI से बने कुछ पोस्टर्स ने रियलिटी टीवी स्टार शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) को बेवजह एक डेटिंग अफवाह के केंद्र में ला खड़ा किया।

ये पोस्टर्स भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़े थे और ‘किस किसको प्यार करूं’ थीम पर बनाए गए थे। जहां कुछ लोगों ने इसे हल्का-फुल्का मज़ाक माना, वहीं शेफाली के लिए यह सीमा पार करने जैसा था, और उन्होंने इस पर खुलकर नाराज़गी ज़ाहिर की।

AI मीम से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर AI-जेनरेटेड पोस्टर्स वायरल होने लगे। इन विज़ुअल्स में चहल को एक काल्पनिक लव वेब के बीच दिखाया गया था, जिसमें उनकी एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा, कथित पार्टनर RJ महवश और शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) के नाम जोड़े गए थे।

इन पोस्टर्स की प्रेरणा कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं से ली गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की उलझी हुई लव लाइफ को कॉमिक अंदाज़ में दिखाया गया था।

Shefali Bagga का सख्त रुख

शनिवार, 31 जनवरी को शेफाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं को इस तरह घसीटना बेहद शर्मनाक है और इसे मज़ाक कहना गलत है। उनका गुस्सा और निराशा सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, जहां कई यूज़र्स ने उनके स्टैंड का समर्थन किया और AI मीम्स के सेक्सिस्ट टोन पर सवाल उठाए।

Shefali Bagga

अफवाहों की शुरुआत कैसे हुई

दरअसल, डेटिंग की अटकलें तब शुरू हुईं जब शेफाली और चहल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से एक साथ बाहर निकलते देखा गया। कुछ पैपराज़ी वीडियो सामने आए, जिनमें दोनों अलग-अलग बाहर आते दिखे, लेकिन सोशल मीडिया के लिए इतना ही काफी था। न कोई साथ की तस्वीर, न कोई बयान, फिर भी गॉसिप पेजों ने अपनी-अपनी कहानियां गढ़ लीं।

चहल का हल्का-फुल्का रिएक्शन

जहां शेफाली ने इस ट्रेंड को लेकर नाराज़गी जताई, वहीं चहल ने इसे मज़ाक में लिया। वायरल पोस्टर पर उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि “2-3 रह गई एडमिन,” जिससे यह साफ हुआ कि वह इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे। हालांकि, यह विरोधाभास एक बार फिर दिखाता है कि ऑनलाइन मज़ाक किसी के लिए मनोरंजन हो सकता है, तो किसी के लिए अपमान का कारण भी बन सकता है।

ये भी पढ़े : 7 फरवरी को USA के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या(कप्तान), अभिषेक, संजू, बुमराह, चक्रवर्ती….

FAQS

मीम किस फिल्म से प्रेरित था?

किस किस को प्यार करूं

मीम में किस क्रिकेटर का नाम जोड़ा गया?

युजवेंद्र चहल

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!