Posted inक्रिकेट (Cricket)

फैंस के लिए शॉकिंग खबर! एमएस धोनी अब नंबर 7 में नहीं खेलेंगे, नया नंबर किया तय

फैंस के लिए शॉकिंग खबर! MS Dhoni अब नंबर 7 में नहीं खेलेंगे, नया नंबर किया तय

MS Dhoni: क्रिकेट में कुछ नंबर ऐसे होते हैं, जो खास खिलाड़ियों की पहचान बन जाते हैं। जैसे नंबर 10 का जिक्र होता है, तो सभी के मन में सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। वहीं, विराट कोहली की बात नंबर 18 को लेकर होती है। हालांकि, बात नंबर 7 की होती है तो फिर सभी की जुबान पर एक ही नाम होता है और वह एमएस धोनी का है।

भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जर्सी का नंबर 7 है और यह उनके साथ दो दशक से अधिक समय से जारी है। धोनी का जन्मदिन भी 7 जुलाई को ही होता है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी जब किसी बड़े मैच या कुछ ऐसा होता है, जिसमें आंकड़ों को जोड़-घटाकर 7 आता है तो फिर धोनी का जिक्र शुरू हो जाता है। हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उनके इस चर्चित नंबर को छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई है।

IPL 2026 से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जर्सी नंबर चेंज करने का दिया हिंट

फैंस के लिए शॉकिंग खबर! MS Dhoni अब नंबर 7 में नहीं खेलेंगे, नया नंबर किया तय

आईपीएल 2026 में एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नजर आने वाले हैं। उनके फैंस अक्सर नंबर 7 की जर्सी पहनकर मैदान पर आते हैं, ताकि अपने पसंदीदा स्टार की हौसलाअफजाई भी कर सकें। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, अपना जर्सी नंबर नहीं बदला लेकिन अब उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी है।

दरअसल, हाल ही में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक जर्सी नंबर 8 के साथ नजर आ रही है। धोनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,

“कुछ संख्याएं हमेशा याद रहती हैं। 7 उनमें से एक रही है। लेकिन आज मैं 8 पर स्विच कर रहा हूं। आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्यों।”

इसके बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के जर्सी नंबर बदलने की चर्चा शुरू हो गई। कुछ फैंस ने कहा कि धोनी को अपना यह लोकप्रिय नंबर नहीं छोड़ना चाहिए। जबकि कुछ ने इसे विज्ञापन बताया। हालांकि, असलियत का खुलासा आने वाले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है।

एबी डीविलियर्स ने दी IPL 2026 को लेकर एमएस धोनी को अहम सलाह

28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में एमएस धोनी (MS Dhoni) भी नजर आने वाले हैं। धोनी की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर एबी डीविलियर्स ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है और उनका मानना है कि पूर्व कप्तान को नंबर छह या इससे ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिये। उन्होंने कहा,

“यह बहुत पेचीदा और जटिल मामला है। ब्रांड बनने में सालों लगते हैं, और सीएसके ने एमएस धोनी की बदौलत कई सालों में अपना साम्राज्य खड़ा किया है, जो हमेशा से वहां मौजूद रहे हैं। जब आप सीएसके का नाम लेते हैं, तो तुरंत धोनी का नाम याद आता है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में, उनकी भूमिका पूरी तरह से उस ब्रांड को यथासंभव मजबूत बनाए रखने तक सीमित रही है। इसीलिए मुझे नहीं लगता कि आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, पिछले सीज़न की तरह पर्याप्त प्रदर्शन न कर पाना उनके लिए उपयुक्त होगा।”

डीविलियर्स ने आगे कहा,

“हम जानते हैं कि वह बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन अगर वह इतने निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि वह गलत कारणों से सिर्फ अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए अभी भी जगह है, लेकिन उन्हें ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, कम से कम छठे नंबर पर, शायद कभी-कभी पांचवें या चौथे नंबर पर भी।”

FAQs

एमएस धोनी का नया जर्सी नंबर क्या हो सकता है?
नंबर 8

यह भी पढ़ें: IPL से पहले इस भारतीय खिलाड़ी के घर आई खुशियाँ, तीसरी बार बना पिता, घर आई लक्ष्मी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!