Shreyas Iyer fined again by BCCI: आईपीएल 2026 के सातवें मैच में पंजाब किंग्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। दोनों टीमों के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला, जिसमें पंजाब की टीम ने आठ गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। मौजूदा सीजन में यह पीबीकेएस की लगातार दूसरी है।
हालांकि, इस बीच मैच के बाद, BCCI ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कड़ी सजा सुनाई है। यह लगातार दो मैचों में दूसरा मौका है, जब अय्यर पर एक्शन लिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को खास वजह से BCCI ने किया दंडित

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद, BCCI ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लाख रुपये का फाइन लगाया है। यह फाइन पंजाब किंग्स के स्लो ओवर रेट की गलती के कारण लगा है। अय्यर टीम के कप्तान हैं, इसलिए बोर्ड ने सबसे पहले उन्हें ही दंडित किया है।
बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन में यह पहला मौका नहीं है, जब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगा हो। इससे पहले 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के बाद भी अय्यर पर पंजाब किंग्स के समय पर ओवर न पूरा कर पाने के कारण फाइन लगाया गया था। हालांकि, तब टीम का स्लो ओवर रेट से जुड़ा पहला अपराध था, इसी वजह से कप्तान पर सिर्फ 12 लाख का जुर्माना लगया था। हालांकि, अब दूसरी बार गलती होने के कारण जुर्माना डबल कर दिया गया।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के अलावा PBKS की प्लेइंग XI के शेष खिलाड़ी और इम्पैक्ट प्लेयर को भी मिली सजा
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने दूसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती की है। इसी वजह से BCCI ने कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर जुर्माना लगाने के साथ ही पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में शामिल शेष खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी फाइन लगाया है। इन पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है।
इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत का मज़ा फाइन लगने के कारण थोड़ा सा कम हो गया। हालांकि, अब पंजाब किंग्स को स्लो ओवर रेट की गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अगली बार ऐसा हुआ तो ज्यादा कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।
अगली बार PBKS के स्लो ओवर रेट की गलती पर श्रेयस अय्यर होंगे बैन?
आईपीएल में स्लो ओवर रेट के नियम काफी सख्त हैं। लगातार दो बार ऐसी गलती होने पर फाइन से काम चल जाता है लेकिन तीसरी बार ऐसा हुआ तो फाइन के साथ-साथ कप्तान को बैन भी किया जा चुका है। ऐसा ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के साथ हो चुका है। अब सवाल है कि पंजाब किंग्स ने तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती की तो क्या श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी बैन होंगे, तो बता दें कि ऐसा नहीं होगा। BCCI ने आईपीएल 2025 से नियमों में बदलाव करते हुए तीन बार स्लो ओवर रेट की गलती के बाद कप्तान को बैन करने वाले नियम को खत्म कर दिया था। इसका मतलब है कि अगर अगली बार कार्रवाई हुई तो श्रेयस पर बैन नहीं लगेगा लेकिन उन पर और उनकी टीम पर जुर्माना ही लगेगा।
CSK vs PBKS मैच का ऐसा रहा हाल
चेन्नई में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 209/5 का बड़ा स्कोर बनाया। इस दौरान आयुष म्हात्रे ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 73 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी नाबाद रहकर 45 रनों का योगदान दिया। PBKS की तरफ से विजयकुमार ने दो विकेट झटके।
जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 210/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की पारी खेली और टॉप स्कोरर रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 43 और प्रियांश आर्या ने 39 रन बनाए। CSK के लिए मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए।
FAQs
BCCI ने श्रेयस अय्यर को किस अपराध के लिए दंडित किया है?
श्रेयस अय्यर पर कितने लाख का फाइन लगा है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पंजाब ने किया टेबल टॉप, थक कर चूर हुई थाला की टीम, बाहर होने की आई नौबत