Shreyas Iyer: मुंबई के बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पिछले आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा लिया। उन्होंने अपनी अगुवाई में केकेआर को तीसरी बार खिताब जिताया। ऐसे में उन्होंने अपनी छवि न केवल वह एक सफल बैटर के रूप में बनाई है, बल्कि अब वह एक सफल कप्तान भी बन गए हैं।
श्रेयस (Shreyas Iyer) को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें आईपीएल 2025 में केकेआर रिलीज करने वाली है। उन्होंने दूसरा कप्तान खोज निकाला है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी में शामिल होने जा रहे हैं। आइए विस्तार से पूरी बात इस आर्टिकल में जान लेते हैं।
अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे Shreyas Iyer!
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत भी इसी टीम की तरफ से की थी। हालांकि आईपीएल में 29 वर्षीय खिलाड़ी को अपने घरेलू फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने का अभी तक मौका नहीं मिला है। दिल्ली कैपिटल्स उनकी पहली तो वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स उनकी दूसरी टीम है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रहे हैं कि अगले सीजन में श्रेयस मुंबई का हिस्सा बन सकते हैं। नीता अंबानी की मालिकाना वाली यह टीम श्रेयस पर 50 करोड़ तक की बोली लगा सकती है। मध्यक्रम में उतरकर पारी को संवारने और आखिर में ताबड़तोड़ रन बनाने की उनकी काबिलियत श्रेयस अय्यर को एक खतरनाक खिलाड़ी बनाता है।
अबतक कुछ ऐसा रहा है IPL में उनका रिकॉर्ड
साल 2015 में आईपीएल (IPL) की दुनिया में कदम रखने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपने करियर में अबतक 115 मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 18 दफा नॉटआउट रहते हुए 32.24 की औसत से कुल 3127 रन ठोके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.48 का रहा है। श्रेयस के बल्ले से 21 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 271 चौके और 113 छक्के लगाए हैं।