Change In Leadership After Shubman Gill Injury: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट टीम इंडिया के लिहाज से बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा। एक तरफ जहां भारत को मुकाबले में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा, वहीं कप्तान शुभमन गिल भी इंजरी का शिकार हो गए और अब सीरीज के बाकी मैचों में उनके भाग लेने पर संशय की स्थिति बन गई है।
इसी वजह से हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज व 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए लीडरशिप में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Shubman Gill पर IND vs SA सीरीज के बाकी मैचों से बाहर होने का मंडराया खतरा

दरअसल, कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को 3 गेंदों के बाद ही रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। गिल ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया लेकिन फिर उन्होंने अपनी गर्दन पकड़ ली। ऐसा लगा कि उन्हें शायद ऐंठन की समस्या हुई है, जो शायद जल्दी ठीक हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गिल ने फिजियो के साथ बात की और फिर मैदान के बाहर चले गए।
बाद में बीसीसीआई ने जानकारी दी कि शुभमन गिल (Shubman Gill) की गर्दन में इंजरी हुई है और उन्हें अस्पताल ले जाय गया है। वहीं, अब गिल कोलकाता टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी निगरानी जारी रखेगी।
अब शुभमन गिल (Shubman Gill) अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन उनकी उपलब्धता पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि अगर गिल 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज और 9 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होते हैं तो फिर लीडरशिप में कौन नजर आएगा, क्योंकि गिल वनडे में कप्तान और टी20 में उपकप्तान हैं।
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को मिल सकती है वनडे में कमान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने की आखिरी में शुरू होने वाली वनडे सीरीज में अगर शुभमन गिल (Shubman Gill) नहीं खेलते हैं तो फिर उनकी जगह कप्तानी का सबसे सही विकल्प केएल राहुल हो सकते हैं। राहुल की वनडे टीम में जगह पक्की है और वो बतौर विकेटकीपर खेलते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब कप्तानी सौंपी नहीं जाएगी। वहीं, ऋषभ पंत की जगह अभी वनडे में पक्की नहीं है। ऐसे में भारत के पास राहुल ही बचते हैं।
राहुल ने पहले भी टीम इंडिया की वनडे में कप्तानी की हुई है और उनके पास 12 मैचों का अनुभव है। इसके अलावा वो आईपीएल में कई सीजन तक कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में शुभमन गिल (Shubman Gill) का वो शानदार विकल्प हो सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को मिल सकती है उपकप्तानी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 5 टी20 मुकाबले खेलने हैं लेकिन अगर इनमें भी शुभमन गिल (Shubman Gill) उपलब्ध नहीं रहते हैं तो फिर उपकप्तानी का विकल्प खोजना होगा, क्योंकि एशिया कप से गिल ही उपकप्तान बने हुए हैं।
गिल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया एक बार फिर से उपकप्तानी के लिए अक्षर पटेल पर भरोसा जता सकती है, जिन्हें गिल ने पहले इसी पद पर रिप्लेस किया था। अक्षर टी20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं और वो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे व टी20 सीरीज का शेड्यूल
वनडे (ODI) सीरीज
| मैच | तारीख | शहर | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 30 नवंबर | रांची | दोपहर 1:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 3 दिसंबर | रायपुर | दोपहर 1:30 बजे |
| तीसरा वनडे | 6 दिसंबर | विशाखापट्टनम | दोपहर 1:30 बजे |
टी20 (T20I) सीरीज
| मैच | तारीख | शहर | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टी20 | 9 दिसंबर | कटक | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा टी20 | 11 दिसंबर | न्यू चंडीगढ़ | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20 | 14 दिसंबर | धर्मशाला | शाम 7:00 बजे |
| चौथा टी20 | 17 दिसंबर | लखनऊ | शाम 7:00 बजे |
| पांचवां टी20 | 19 दिसंबर | अहमदाबाद | शाम 7:00 बजे |
FAQs
शुभमन गिल की जगह वनडे सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान कौन हो सकता है?
अफ्रीका टी20 सीरीज में नया उपकप्तान कौन हो सकता है?
यह भी पढ़ें: इधर कोलकाता टेस्ट हारा भारत, उधर बोर्ड ने पूरा कोचिंग स्टाफ किया चेंज, नए कोचों का हुआ अधिकारिक ऐलान