शुभमन गिल (Shubman Gill): टीम इंडिया को 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। जबकि इसके बाद टीम इंडिया को 2 अगस्त से श्रीलंका के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलनी है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का उपकप्तान चुना गया है।
इससे पहले गिल को जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में कप्तान बनाया गया था। जिसमें टीम इंडिया 4-1 से सीरीज जितने में सफल रही थी। वहीं, अब गिल को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि, उनसे उपकप्तानी अब छीनी जा सकती है।
Shubman Gill को हटाया जा सकता है उपकप्तानी से
बता दें कि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) को उपकप्तानी से हटाया जा सकता है। क्योंकि, सूत्रों के मुताबिक गिल को केवल श्रीलंका दौरे के लिए उपकप्तान चुना गया है।
जिसके चलते गिल को बड़ा झटका लग सकता है। श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के साथ टेस्ट और टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी नहीं मिल सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि, केवल गिल को एक सीरीज के लिए ही उपकप्तान बनाया गया है।
इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है उपकप्तान
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज दोनों में ही मौका मिला है। जबकि अब पंत को श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है।
पंत अब टीम इंडिया के वनडे और टी20 फॉर्मेट के परमानेंट कप्तान बन सकते हैं। पंत को इससे पहले टी20 फॉर्मेट में टीम की कप्तानी भी दी जा चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋषभ पंत को बीसीसीआई उपकप्तान बना सकती है।
जिम्बाब्वे दौरे पर गिल ने किया था प्रभावित
अभी हाल ही में खेले गए जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल ने की थी। इस दौरान गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रही थी। जिसके चलते टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को उसके घर पर 4-1 से सीरीज हराया। गिल को आईपीएल 2024 में भी कप्तानी करते हुए देखा गया था। हालांकि, आईपीएल में उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं रही थी।