Posted inक्रिकेट (Cricket)

भरी जवानी में खत्म हो गया इस स्टार भारतीय बल्लेबाज का T20I करियर, छोटे फॉर्मेट में अब कभी नहीं कर पायेगा वापसी

भरी जवानी में खत्म हो गया इस स्टार भारतीय बल्लेबाज का T20I करियर, छोटे फॉर्मेट में अब कभी नहीं कर पायेगा वापसी

Star Indian player’s T20I career likely over: हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हुआ। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया और टीम इंडिया विजेता बनी। टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया और एक आसान जीत दर्ज की।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही जोरदार रहा और अब लगता है कि उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी वजह से माना जा रहा है कि एक युवा खिलाड़ी का T20I करियर समाप्त हो चुका है, क्योंकि अब टीम में उसकी जगह बनती नहीं दिख रही है।

इस 26 साल के स्टार भारतीय खिलाड़ी का T20I करियर लगभग खत्म

भरी जवानी में खत्म हो गया इस स्टार भारतीय बल्लेबाज का T20I करियर, छोटे फॉर्मेट में अब कभी नहीं कर पायेगा वापसी

काफी सारे फैंस सोच में होंगे कि 26 साल की उम्र में किसी का करियर कैसे खत्म हो सकता है, खासतौर पर तब, जब वो स्टार खिलाड़ी हो। तो बता दें कि यहां पर बात टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की हो रही है, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, गिल के फैंस को उम्मीद थी कि टूर्नामेंट के दौरान संजू सैमसन या ईशान किशन के फ्लॉप होने पर उनके पसंदीदा खिलाड़ी के लिए दोबारा T20I टीम के दरवाजे खुल जाएंगे लेकिन इसकी भी संभावना लगभग खत्म हो गई है।

पिछले साल खेले आगे एशिया कप से लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार के रूप में शुभमन गिल नजर आए। माना जा रहा था कि ये दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन गिल का प्रदर्शन काफी खराब रहा और अंततः चयनकर्ताओं को उन्हें वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर करना पड़ा।

संजू और ईशान के प्रदर्शन से गिल की T20I में वापसी की उम्मीदें समाप्त

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयन समिति ने बड़ा दांव खेला और शुभमन गिल को ड्रॉप कर ईशान किशन को लाए, जो घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश कर रहे थे। ईशान ने वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में कई तूफानी पारियां खेली लेकिन संजू सैमसन फ्लॉप रहे। इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग जोड़ी के रूप में ईशान और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने शुरुआत की। हालांकि, कुछ मैचों के बाद संजू वापस आए और फिर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया, साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने।

संजू सैमसन ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा 321 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन के बल्ले से भी 317 रन आए। इस तरह से संजू ने बतौर ओपनर अपना स्थान पक्का कर लिया और ईशान ने नंबर 3 पर कब्जा जमा लिया। वहीं, अभिषेक को टीम मैनेजमेंट का पूरा समर्थन है। यही कारण है कि शुभमन गिल के लिए T20I में जगह नहीं बनती दिख रही है, क्योंकि वो भी टॉप ऑर्डर के ही बल्लेबाज हैं।

शुभमन गिल का T20I करियर

टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2023 में की थी। उन्होंने कुछ समय तक नियमित रूप से मुकाबले खेले लेकिन फिर अन्य फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान दिया। गिल को 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया था। हालांकि, 2025 में उनकी अचानक वापसी हुई और वो इस साल खेले गए टूर्नामेंट में चुने जाने की रेस में शामिल हो गए। हालांकि, खराब प्रदर्शन के कारण आखिरी में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। गिल ने अभी तक अपने T20I करियर में 36 मैचों में 28.03 की औसत से 869 रन ही बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक भी हैं।

FAQs

शुभमन गिल ने अपना आखिरी T20I मैच कब खेला था?
14 दिसंबर, 2025

यह भी पढ़ें: ‘इसलिए चुना सूर्या को…’ गौतम गंभीर ने सालों बाद बताया क्यों Hardik Pandya को कप्तानी से हटाया

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!