Shubman Gill will also leave Gujarat Titans before IPL 2025, will join Preity Zinta's team.

शुभमन गिल (Shubman Gill): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जिसके चलते गुजरात टाइटंस पहली बार आईपीएल का बिना प्लेऑफ खेले बाहर हुई है। शुभमन गिल ने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर पहली बार कप्तानी भी की थी।

क्योंकि, गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। जिसके चलते गिल को कप्तानी सौंपी गई थी। बता दें कि, अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में शुभमन गिल (Shubman Gill) गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ पंजाब किंग्स में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Shubman Gill को पंजाब किंग्स कर सकती है अपनी टीम में शामिल

IPL 2025 से पहले शुभमन गिल भी छोड़ेंगे गुजरात टाइटंस का साथ, प्रीति जिंटा की टीम में होंगे शामिल 1

गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अब मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए गुजरात अपनी टीम से रिलीज कर सकती है। जबकि गिल को अब पंजाब किंग्स अपनी टीम में शामिल कर सकती है। क्योंकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा और शुभमन गिल एक साथ ऐड करते दिखे। जिसके चलते सभी फैंस का मानना है कि, गिल को अब प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स टीम में शामिल होने का ऑफर दे सकती हैं। वहीं, शुभमन गिल का पंजाब में जन्म भी हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

Advertisment
Advertisment

शुभमन गिल का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

बात करें अगर आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन की तो उन्होंने आईपीएल 2024 में कुल 12 मुकाबले खेले। जिसमें उन्होंने 38 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए। जबकि गिल ने आईपीएल 2024 में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। हालांकि, गिल की कप्तानी में गुजरात टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ की थी कप्तानी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को अभी हाल ही में हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी करने का मौका मिला था। गिल की कप्तानी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम ने 4-1 से सीरीज जीती थी।

जबकि गिल का प्रदर्शन भी बतौर बल्लेबाज शानदार रहा था और उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादे रन बनाए थे। शुभमन गिल को अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।

Also Read: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को CSK में लाने की तैयारी कर रहे एमएस धोनी, MLC 2024 में अब तक इतने बल्लेबाजों का कर चुका शिकार