Shubman Gill: शुभमन गिल इस समय काफी चर्चा में हैं। वजह ये है कि उन्हें टीम इंडिया के स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। उन्हें बतौर रिजर्व प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब ये खबर है कि वो भारत लौटेंगे। इसी बीच एक जानकारी ये भी शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टीम इंडिया का साथ छोड़ने का मन बना लिया है। अब हो सकता है, वो भारत छोड़ अमेरिका से क्रिकेट खेलेंगे। आइये जानते हैं, क्या है मामला?
अमेरिका से क्रिकेट खेलेंगे Shubman Gill!
टीम इंडिया इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टूर्नामेंट खेल रही है। भारत ने तीन मैच में जीत हसिल करते हुए, सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है लेकिन भारत-कनाडा वाला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। हालांकि, इससे टीम इंडिया को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पॉइंट्स बंट गए हैं। भारत के पास अब 7 अंक हैं। वहीं, इसी बीच शुभमन गिल (Shubman Gill) काफी चर्चा में हैं क्योंकि उनके बारे में ये जानकारी सामने आई है कि उन्हें पहले तो भारत वापस भेज दिया गया है और अब ये बातें चल रही हैं कि उन्होंने अब अमेरिका से क्रिकेट खेलने का मन बना लिया है। हालांकि, अभी तक इस बात कि कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
रोहित शर्मा से चल रही है अनबन!
जब ये खबर सामने आई कि रिजर्व प्लेयर शुभमन गिल (Shubman Gill) को वापस भारत भेजा जाएगा, तो इसी बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया। कहा जा रहा है कि गिल और रोहित के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये युवा खिलाड़ी अमेरिका में बिजनेस का कुछ काम करने में ज्यादा ही मशगूल हो गया था।
इसे टीम मैनेजमेंट ने डिसिप्लिन के विरुद्ध माना और गुस्से में आकर गिल को वापस भेजने का फैसला किया। इस अफवाह ने तूल उस समय पकड़ ली, जब गिल के इंस्टाग्राम अकाउंट में ये देखने को मिला कि वो तो रोहित को फॉलो ही नहीं करते हैं। अब हो सकता है कि वो पहले से ही फॉलो ना करते हों। हालांकि, इस मामले ने तूल कुछ ज्यादा ही पकड़ी है।
Shubman Gill को वापस भेजने पर भी आई है जानकारी
आपको बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) को भारत वापस भेजने का तर्क भी सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि गिल को इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि अब सुपर 8 में भारत को ज्यादा रिजर्व खिलाड़ियों की जरूरत नहीं है। उनके साथ आवेश खान को भी रिलीज करने की बात कही जा रही है। वहीं, रिंकू सिंह और खलील अहमद टीम इंडिया के साथ बतौर रिजर्व प्लेयर बने रहेंगे।
वहीं, गिल की बात करें तो ये साफ़ था कि उन्हें अहम स्क्वॉड में जगह नहीं मिलेगी क्योंकि आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन साधारण था। उन्होंने 12 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 426 रन बनाए जरूर लेकिन उनका औसत ख़राब था। उन्होंने 38.73 की औसत से रन बनाए, जो टी20 के लिहाज से ख़राब है।
ये भी पढें: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-कनाडा का मैच, अब सुपर 8 में इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया