शुभमन गिल (Shubman Gill): टीम इंडिया अभी जिम्बाब्वे के दौरे पर है और इस दौरान जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेला जा रहा है। अबतक सीरीज में 3 मुकाबले खेले जा चुकें हैं। जिसमें टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद अब 2-1 से बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे को इंडिया ने 10 जुलाई को खेले गए तीसरे मुकाबले में 23 रनों से मात दी।
बता दें कि, जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वाड में सभी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। तीसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने जंगल सफारी घूमने गए। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की बहन का एक भारतीय क्रिकेटर के साथ मस्ती करती दिखी।
Shubman Gill की बहन ने इस खिलाड़ी के साथ की मस्ती!
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) को सौंपी गई है। जिसके चलते जिम्बाब्वे दौरे पर गिल को चीयर करने उनका पूरा परिवार पहुंचा है। इस दौरान जब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जंगल सफारी घूमने गए। तब शुभमन गिल की बहन शहनील गिल भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ घूमती दिखी।
इस दौरान शहनील गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो उपलोड की। जबकि उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ मस्ती करती दिखी। जिसके बाद अब कुछ फैंस का मानना है कि, रिंकू सिंह और शहनील गिल एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, हम इस बात की कोई भी पुस्टि नहीं करते हैं।
Shubman Gill sister Shahneel Gill with Rinku Singh #ShubmanGill #INDvsZIM pic.twitter.com/ylF9DPv2N2
— AHMED SAYS (@AhmedGT_) July 9, 2024
रिंकू सिंह के फोटो पर किया था कमेंट
आईपीएल 2023 में एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने क्रिकेट जगत में अपना बड़ा नाम बनाया था। जिसके बाद उनके काफी फेम मिला। आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह छुट्टियां मनाने मालदीव्स गए थे।
इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्ट लेस फोटो उपलोड की थी। जिसपर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने कमेंट किया था और लिखा था, ‘ओ हीरो’ जिसके बाद से रिंकू सिंह और शाहनील गिल लेकर तमाम खबरे सामने आती रहती हैं।
रिंकू सिंह ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैचों की सीरीज में रिंकू सिंह पहले मुकाबले में बिना खाता खोले ही आउट हो जाते हैं। लेकिन उन्होंने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और जमकर ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों की कुटाई की। दूसरे टी20 मैच में रिंकू सिंह ने महज 22 गेंदों में 5 छक्के और 2 चक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए थे।