Akash Deep Replacement for KKR: IPL 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने तेज गेंदबाज विभाग में एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं। जहां सबसे पहले हर्षित राणा बाहर हुए। वहीं, इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी मथीशा पथिराना के शुरूआती कुछ मैचों से बाहर होने की खबर आई। वहीं, अब स्क्वाड में शामिल बंगाल के पेसर आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल मिनी ऑक्शन के दौरान 1 करोड़ में खरीदा था। उम्मीद की जा रही थी कि हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में आकाशदीप गेंद के साथ अहम भूमिका निभाएंगे और अपनी बल्लेबाजी से भी योगदान देंगे लेकिन अब एक सप्ताह पहले ही उनके पूरे सीजन से बाहर होने का ऐलान हो गया है।
इंजरी के कारण KKR के आकाशदीप IPL 2026 से हुए बाहर
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पीठ के निचले हिस्से में तनाव महसूस हुआ और इसी वजह से उन्होंने मार्च से जारी KKR के कैंप को ज्वाइन नहीं किया। बताया जा रहा है कि आकाशदीप को इंजरी रणजी ट्रॉफी के दौरान हुई, जिसमें उन्होंने बंगाल के लिए लगभग सभी मुकाबले खेले। इसके अलावा उनके टखने में भी समस्या की जानकारी मिली है। इन समस्याओं के कारण ही आकाशदीप IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। माना जा रहा है कि वह 2 से 3 महीने के लिए एक्शन से दूर रहेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से भी आकाशदीप के IPL 2026 से बाहर होने की पुष्टि कर दी गई है। एक सीनियर आधिकारिक ने घटनाक्रम के बारे में क्रिकबज से कहा कि दुर्भाग्यवश, वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। बता दें कि आकाशदीप का इंजरी से पुराना नाता रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उन्हें कई बार चोट लग चुकी है। इसके अलावा आईपीएल में भी फिटनेस की समस्या बनी रही है। यही कारण है कि अभी तक उन्होंने चार सीजन में हिस्सा लेने के बावजूद सिर्फ 14 मुकाबले ही खेले हैं।
ऐसे में अब KKR के सामने आकाशदीप के रिप्लेसमेंट की समस्या खड़ी हो गई है लेकिन एक तेज गेंदबाज ऐसा है, जो उनके लिए समाधान बन सकता है। इस गेंदबाज को आईपीएल में भी खेलने का अनुभव है।
KKR के लिए आकाशदीप के रिप्लेसमेंट के रूप में सिमरजीत सिंह हो सकते हैं सटीक विकल्प

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाशदीप को बड़ी उम्मीदों से साइन किया था लेकिन अब उनके बाहर होने का बाद, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इस युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है। सिमरजीत के नाम 14 IPL मैचों में 11 विकेट दर्ज हैं। हाल ही में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में भी देखा गया था। उनके साथ कुछ और तेज गेंदबाज भी शामिल थे, लेकिन सिमरजीत की दावेदारी मजबूत लग रही है।
सिमरजीत भी आकाशदीप की तरह ही लेंथ हिट करने वाले गेंदबाज हैं और गति के मामले में भी दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में KKR को रिप्लेसमेंट के लिए सिमरजीत के नाम पर विचार करना चाहिए।
FAQs
IPL 2026 के लिए आकाशदीप के रिप्लेसमेंट के रूप में KKR को किस गेंदबाज को साइन करना चाहिए?
यह भी पढ़ें: दिग्गज ने लगाया BCCI पर नस्लभेद का बड़ा आरोप, कहा ‘मेरे काले रंग की वजह से मौका नहीं दिया…’