जिसके चयन ने मचाई थी हाय तौबा, उसी ने पहले टी20 में बजाया भारत का डंका, गंभीर-सूर्या के ट्रंप कार्ड ने तोड़ी श्रीलंका की अकड़, 43 रन से जीती टीम इंडिया 1

SL vs IND: श्रीलंका और इंडिया (SL vs IND) के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकेले मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।

जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 170 रन ही बना पाई और 43 रनों से मुकाबला हार गई। भारतीय टीम ने पहले मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका और इंडिया (SL vs IND) के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में कई शानदार चौके-छक्के देखने को मिले। तो चलिए देखते हैं इस मुकाबले का मैच हाइलाइट्स…….

Advertisment
Advertisment

SL vs IND Match Highlights:

जिसके चयन ने मचाई थी हाय तौबा, उसी ने पहले टी20 में बजाया भारत का डंका, गंभीर-सूर्या के ट्रंप कार्ड ने तोड़ी श्रीलंका की अकड़, 43 रन से जीती टीम इंडिया 2

भारत की पारी का हाल (1-6 ओवर)

यशस्वी जायसवाल ने लगाया पारी की पहली ही गेंद पर चौका।
शुभमन गिल ने भी जड़े पहले ही ओवर में 2 चौके।
गिल और यशस्वी जायसवाल ने की ताबड़तोड़ शुरुआत।
श्रीलंका ने गवांया तीसरे ओवर में ही एक रिव्यु।
4 ओवर में ही इंडिया ने बनाए 51 रन।
शुभमन गिल ने बनाए 16 गेंदों में 34 रन।
पहले 6 ओवर में इंडिया ने बनाए 74/1 रन।

7 से 15 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment

हसरंगा ने अपनी पहली ही गेंद पर किया जायसवाल को आउट।
यशस्वी जायसवाल ने बनाए 21 गेंदों में 40 रन।
मधुसंका के ओवर में सूर्यकुमार यादव ने लगाए 2 चौके और 1 छक्का।
11वें ओवर में श्रीलंका ने गवांया अपना दूसरा रिव्यु।
सूर्या और पंत के बीच हुई 50 रनों की पार्टनरशिप।
सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में लगाया अर्धशतक।
सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 58 रन बनाकर हुए आउट।
15 ओवर में टीम इंडिया ने 159/3 रन।

16 से 20 ओवर का हाल

पंत ने लगाया 16वें ओवर में चौका और छक्का।
हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर हुए आउट।
ऋषभ पंत ने खेली 33 गेंदों में 49 रनों की पारी।
पथिराना ने 4 ओवर में 40 रन देकर झटके 4 विकेट।
टीम इंडिया ने 20 ओवर में बनाए 213 रन।
भारतीय टीम ने लगाए 27 चौके और 7 छक्के।

श्रीलंका की पारी का हाल (1-6 ओवर)

अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में लगे 2 चौके।
मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में दिए मात्र 4 रन।
अक्षर पटेल ने पहले ओवर में दिए 12 रन।
निसंका ने सिराज के ओवर में जड़े 2 छक्के।
पहले 6 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 65/0 रन।

7 से 15 ओवर का हाल

हार्दिक पांड्या के पहले ओवर में कुसल मेंडिस ने जड़े 2 चौके।
अर्शदीप सिंह ने किया कुसल मेंडिस को आउट।
मेंडिस ने बनाए 27 गेंद में 45 रन।
10.2 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 100 रन।
34 गेंदों में निसंका ने पूरा किया अर्धशतक।
हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में दिए 41 रन।
बिश्नोई ने छोड़ा निसंका का कैच।
अक्षर पटेल ने किया निसंका को बोल्ड।
निसंका 48 गेंदों में 79 रन बनाकर हुए आउट।
कुसल परेरा भी हुए 20 रन बनाकर आउट।
अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट।
15 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 149/3 रन।

टीम इंडिया ने जीता मुकाबला

रवि बिश्नोई ने किया असलंका को 0 रन पर आउट।
रियान पराग ने झटका अपना पहला इंटरनेशनल विकेट।
अर्शदीप सिंह ने किया हसरंगा को आउट।
भारत ने जीता 43 रनों से मुकाबला।
श्रीलंका की पारी में लगे कुल 19 चौके और 5 छक्के।

बता दें कि, रियान पराग के चयन पर जमकर आलोचना हुई थी। लेकिन सूर्या और गंभीर ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया। जिसके बाद उन्होंने पहले मुकाबले 1.2 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया और वह ओवर मैच का बहुत ही निर्णायक रहा था।

Also Read: गौतम गंभीर ने कर दिया साफ़, 100 बनाए या 50, धोनी को आइडल मानने वाले खिलाड़ी को कभी नहीं देंगे टीम में मौका