Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

पहले टी20 मैच में बने कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, रियान पराग ने रचा इतिहास, तो इस मामले में सूर्या ने विराट-रोहित को पछाड़ा

sl-vs-ind-match-stats-in-first-t20-match-in-hindi

SL vs IND: भारतीय टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है। जहां 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकेले मैदान पर शनिवार को खेला गया। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका 170 रन ही बना पाई और 43 रनों से मुकाबला हार गई।

टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार 58 रनों की पारी खेली। जिसके दम पर टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। वहीं, टी20 सीरीज के पहले ही मैच में कई बड़े रिकार्ड्स बने तो चलिए डालते हैं सभी रिकार्ड्स पर एक नजर ……

SL vs IND मैच स्टैट्स:

पहले टी20 मैच में बने कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, रियान पराग ने रचा इतिहास, तो इस मामले में सूर्या ने विराट-रोहित को पछाड़ा 1

1. 74 रन T20I में श्रीलंका के खिलाफ भारत का सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर है।

2. सूर्यकुमार यादव ने लगाया अपने टी20I करियर का 20वां अर्धशतक।

3. सूर्यकुमार यादव ने टी20I में श्रीलंका के खिलाफ स्कोर

50 (34)
34 (29
7(10)
51 (36)
112* (51)
53* (22) – आज

4. 2022 में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक के बाद सूर्यकुमार के लिए 22 गेंदों में अर्धशतक दूसरा सबसे तेज है।

5. टी20 में हार्दिक पंड्या बनाम पथिराना
पारी: 4
रन: 14
गेंदें: 16
आउट: 2
स्ट्राइक रेट: 87.5

6. कुसल मेंडिस और पथुम निसांका द्वारा बनाए गए 84 रन 2022 एशिया कप में दुबई में इसी जोड़ी द्वारा बनाए गए 97 रनों के बाद भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग स्टैंड है।

7. बतौर हेड कोच गौतम गंभीर का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला।

8. रियान पराग ने इस मुकाबले में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट झटका। 5 रन देकर अपने नाम किए 3 विकेट।

9. सूर्यकुमार यादव की यह कप्तान के तौर पर 8वीं जीत रही है।

10. T20I में सर्वाधिक POTM पुरस्कार

16 – सूर्यकुमार यादव (69 मैच)*
16 – विराट कोहली (125)
15 – सिकंदर रज़ा (91)
14- मोहम्मद नबी (129)
14 – रोहित शर्मा (159)
14 – वीरनदीप सिंह (78)

Also Read: सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक से बर्बाद हुआ गंभीर के 2 चेलों का करियर, अब तो टी20 से संन्यास ही है आखिरी विकल्प

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!