sl-vs-ind-third-t20-match-highlights-in-hindi

SL vs IND: टीम इंडिया अभी श्रीलंका के दौरे पर है। जहां 3 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला पल्लेकेले के मैदान पर खेला गया। बारिश के चलते मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 137 रन ही बना पाई।

जिसके जवाब में श्रीलंका ने भी 137 रन बनाए और मुकाबला टाई रहा। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की और सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। तीसरे मुकाबले में कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन शानदार रहे। चलिए देखते हैं इस मुकाबले का मैच हाइलाइट्स……

Advertisment
Advertisment

SL vs IND मैच हाइलाइट्स:

गंभीर ने किया था बेड़ागर्क, लेकिन सूर्या की इन 2 समझदारियों से हुआ 'लंका दहन', सुपर ओवर में भारत की जीत, 3-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ़ 1

भारत की पारी का हाल (पहले 6 ओवर)

भारत ने बनाए पहले ओवर में मात्र 3 रन।
तीक्षाना को लगातार 2 चौका लगाकर आउट हुए जायसवाल।
यशस्वी जायसवाल ने बनाए 10 रन।
संजू सैमसन बिना खाता खोले हुए आउट।
रिंकी सिंह भी महज 1 रन बनाकर हुए आउट।
कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 8 रन बनाकर हुए आउट।
पहले 6 ओवर में इंडिया ने बनाए 4 विकेट के नुकसान पर 30 रन।

7 से 15 ओवर का हाल

Advertisment
Advertisment

रमेश मेंडिस ने किया शिवम दुबे को आउट।
हसरंगा ने पहले ओवर में दिए 6 रन।
हसरंगा के तीसरे ओवर में रियान पराग ने लगाए 2 छक्के।
गिल और रियान पराग के बीच हुई अर्धशतकीय पार्टनरशिप।
15 ओवर में इंडिया ने बनाए 102/5 रन।

16 से 20 ओवर का हाल

शुभमन गिल 37 गेंदों में 39 रन बनाकर हुए आउट।
रियान पराग भी 26 रन बनाकर हुए आउट।
हसरंगा ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को किया आउट।
हसरंगा ने 4 ओवर में 29 रन देकर झटके 2 विकेट।
इंडिया ने 20 ओवर में बनाए 137 रन।
इंडिया की पारी में लगे 10 चौके और 3 छक्के।
तीक्षाना ने 28 रन देकर झटके 3 विकेट।

श्रीलंका की पारी का हाल (1-6 ओवर)

खलील अहमद के पहले ओवर में बने 2 रन।
मोहम्मद सिराज के पहले ओवर बने 2 रन।
खलील अहमद के दूसरे ओवर में निसंका ने लगाए 3 चौके।
श्रीलंका की रही सधी शुरुआत।
संजू सैमसन ने छोड़ा कुसल मेंडिस का 12 रन पर कैच।
पहले 6 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 36 रन।

7 से 15 ओवर का हाल

रवि बिश्नोई के पहले ओवर में बने 10 रन।
रवि बिश्नोई ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता।
निसंका 26 रन बनाकर हुए आउट।
रियान पराग ने अपने पहले 2 ओवर में दिए मात्र 8 रन।
कुसल परेरा ने लगाए बिश्नोई की गेंद पर लगातार 2 चौके।
15 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 108 रन।

मैच हुआ टाई

रवि बिश्नोई ने कुसल मेंडिस को किया आउट।
बिश्नोई ने 38 रन देकर लिए 2 विकेट।
सुंदर ने किया हसारंगा को आउट।
श्रीलंका भी 20 ओवर में 137 रन बनाने में रही सफल।
मैच हुआ टाई, पंहुचा सुपर ओवर में।

श्रीलंका सुपर ओवर में महज 2 रन ही बना पाई।
भारत ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला।

गौतम गंभीर के इन तीन गलतियों के चलते मिल सकती थी टीम इंडिया को हार

1. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की बल्लेबाजी लाइनअप में किया बदलाव।
2. दूसरे टी20 मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए संजू सैमसन को ऋषभ पंत की जगह मौका।
3. मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मौका मिल सकता था।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बदला मैच

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 17वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर को ओवर दिया। इस ओवर में सुंदर ने 2 विकेट झटके। जिसके चलते टीम इंडिया मुकाबले में वापस आई।
वहीं, रिंकू सिंह ने 19 वें ओवर में 2 विकेट झटककर भारत की मजबूत पकड़ बना दी। जिसके चलते मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

Also Read: श्रीलंका दौर एक बीच बोर्ड ने अचानक किया बड़ा ऐलान, इंग्लैंड के 40 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज को बनाया बैटिंग कोच