Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026: “अबरार अहमद को नहीं लेना था” – SRH के खिलाफ RCB की बड़ी जीत को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शंस का सैलाब; काव्या मारन हुईं ट्रोल

IPL 2026: "अबरार अहमद को नहीं लेना था" - SRH के खिलाफ RCB की बड़ी जीत को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शंस का सैलाब; काव्या मारन हुईं ट्रोल

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार आगाज किया और अपने पहले ही मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। मुकाबले से पहले आरसीबी के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण को लेकर चिंता जताई जा रही थी, क्योंकि जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा उपलब्ध नहीं थे लेकिन उनकी जगह खेलने वाले जैकब डफी ने कमाल किया और फिर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

चिन्नस्वामी स्टेडियम में घरेलू फैंस के सामने RCB ने SRH को कोई भी मौका नहीं दिया और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बेंगलुरु की जीत में गेंदबाजों व बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। उनकी इस धमाकेदार जीत के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। काफी सारे फैंस ने विराट कोहली की शानदार पारी के लिए तारीफ की, वहीं कुछ ने काव्या मारन को निशाना बनाया, क्योंकि SRH फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीद लिया था।

RCB vs SRH मैच के बाद X पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

कैसा रहा RCB vs SRH मुकाबले का हाल

IPL 2026 में RCB vs SRH मुकाबले की बात की जाए तो इसमें पूरी तरह डिफेंडिंग चैंपियन का पलड़ा भारी देखने को मिला। बेंगलुरु की टीम ने पहले गेंदबाजी में कमाल किया और फिर बल्लेबाजी में धमाल मचाया। टॉस हारकर हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और उसने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए, जिसमें कप्तान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रनों का योगदान दिया। वहीं, अनिकेत वर्मा ने भी 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड सबसे सफल गेंदबाज रहे और दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही लेकिन विराट कोहली के साथ मिलकर देवदत्त पडीक्कल ने मिलकर मैच को एकतरफा बना दिया। पडीक्कल ने 61 रनों की पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 31 रनों का योगदान दिया। कोहली ने अंत तक मोर्चा संभाला और 69 रनों की नाबाद पारी खेलकर बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, टिम डेविड भी 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

FAQs

RCB ने SRH के खिलाफ कितने विकेट से जीत दर्ज की?
6 विकेट
SRH पर RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादा रिएक्शन किस पर आए?
विराट कोहली और काव्या मारन

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में RCB ने जीत के साथ किया आगाज, कोहली-पडीक्कल का कमाल; SRH का हाल हुआ बेहाल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!