South African Player Announced Retirement: आईपीएल 2026 चकाचौंध के बीच दक्षिण अफ्रीका को कई मैच जिताने वाले धाकड़ बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। माना जा रहा था कि यह खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलकर रिटायर होगा लेकिन उससे पहले ही करियर पर विराम लगा दिया है।
हालांकि, इसके पीछे बड़ी वजह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड द्वारा हाल ही में घोषित की गई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को बताया जा रहा है, जिसमें इस खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई थी। इस बात से संकेत मिल गए थे कि शायद अब ये खिलाड़ी योजनाओं का हिस्सा नहीं है और इसी वजह से संन्यास (Retirement) ले लिया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने अचानक संन्यास (Retirement) लेकर चौंकाया

गुरुवार, 2 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के 37 वर्षीय बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अपने रिटायरमेंट (Retirement) की घोषणा कर दी। हालांकि, डुसेन ने संन्यास सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया है। वह अभी घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में दी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने डुसेन को हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं रखा और इसी वजह से शायद उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2018 में डेब्यू किया था और तीनों ही फॉर्मेट में खेलते नजर आए। डुसेन ने 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20आई में दक्षिण अफ्रीका की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान टेस्ट में उन्होंने 30.16 की औसत से 905 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल रहे। वहीं, वनडे में उनके नाम 50.13 की औसत से 2667 रन दर्ज हैं, जिसमें छह शतक और 17 अर्धशतक भी शामिल हैं। टी20आई में डुसेन ने 10 अर्धशतक की मदद से 1406 रन बनाए।
रासी वैन डर डुसेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर रासी वैन डर डुसेन ने एक पोस्ट के माध्यम से इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट (Retirement) की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,
“अत्यंत गर्व और कृतज्ञता के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज़ जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है जिसके लिए दृढ़ता और समर्पण के ऐसे स्तर की आवश्यकता होती है जो आपको परखता भी है और अविश्वसनीय रूप से पुरस्कृत भी करता है। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। यह यात्रा कई सालों के त्याग की गवाह रही लेकिन दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त करना हर पल के लिए अनमोल था।”
उन्होंने लायंस के प्रशासकों, सीएसए के कोचों, अपने एजेंट क्रिस कार्डोसो और पत्नी लारा के साथ-साथ “दक्षिण अफ्रीका के लोगों और प्रशंसकों” को धन्यवाद दिया और युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि बड़े सपने देखें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दें। उन्होंने भावुक होकर कहा कि मुझे दक्षिण अफ्रीका से प्यार है, और मुझे क्रिकेट से प्यार है।
💚🇿🇦 pic.twitter.com/htGZnfLqPR
— Rassie van der Dussen (@Rassie72) April 2, 2026
IPL में भी खेल चुके हैं डुसेन
दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिल चुका है, जिसमें एक नाम रासी वैन डर डुसेन का भी है। डुसेन ने लीग में सिर्फ एक ही टीम के लिए खेला और वह राजस्थान रॉयल्स है। 2022 के सीजन में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आरआर के लिए तीन मुकाबले खेले थे और 22 रन बनाए थे। इस सीजन के बाद उन्हें दोबारा इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका नहीं मिला।
FAQs
रासी वैन डर डुसेन ने किस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया?
दक्षिण अफ्रीका के लिए रासी वैन डर डुसेन ने कुल कितने मुकाबले खेले?
यह भी पढ़ें: कौन हैं आपका आइडल क्रिकेटर? अर्जुन तेंदुलकर ने बिना ज्यादा सोचे सीधे इस दिग्गज का लिया नाम