Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 से पहले SRH की टीम में भूचाल, कमिंस आउट, अभिषेक शर्मा को मिली कमान

IPL 2026 से पहले SRH की टीम में भूचाल, कमिंस आउट, अभिषेक शर्मा को मिली कमान

SRH Captain Update: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। नए सीजन के आगाज से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं लेकिन कुछ के लिए अपने प्रमुख खिलाड़ियों की इंजरी बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसा ही हाल सनराइजर्स हैदराबाद का है और शायद उन्हें सीजन की शुरुआत नए कप्तान के साथ करनी पड़ सकती है।

SRH की कमान पिछले दो सीजन से ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट व वनडे कप्तान पैट कमिंस संभाल रहे थे और उनकी अगुवाई में टीम काफी आक्रामक क्रिकेट खेल रही थी लेकिन आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों में कमिंस की उपलब्धता पर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से नए कप्तान के रूप में अभिषेक शर्मा का नाम सामने आ रहा है।

पैट कमिंस की फिटनेस ने बढ़ाई SRH की चिंता

IPL 2026 से पहले SRH की टीम में भूचाल, कमिंस आउट, अभिषेक शर्मा को मिली कमान

तेज गेंदबाज पैट कमिंस काफी समय से बैक इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह पिछले एक-डेढ़ साल में कई अहम टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं। एशेज 2025-26 में भी कमिंस ने सिर्फ एक ही मुकाबला खेला था और फिर रेस्ट ले लिया था। माना जा रहा था कि कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आएंगे लेकिन पहले जानकारी मिली कि उनका शुरूआती चरण में खेलना मुश्किल है और वह बाद के मैचों में नजर आ सकते हैं। वहीं, फिर उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद, उम्मीद लगाई जा रही थी कि पैट कमिंस SRH के लिए आईपीएल 2026 में वापसी कर सकते हैं लेकिन अब इसमें भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और इसी वजह से उनका आगामी सीजन के शुरूआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहना मुश्किल लग रहा है। यही कारण है कि हैदराबाद की टीम कप्तानी के लिए अन्य विकल्प को देख रही है।

IPL 2026 के लिए अभिषेक शर्मा को मिल सकती है SRH की कमान

पैट कमिंस के IPL 2026 की शुरुआत से उपलब्ध रहने पर संशय की स्थिति के कारण SRH की टीम नए कप्तान के रूप में अभिषेक शर्मा के नाम पर विचार कर रही है, जो टीम के काफी अहम खिलाड़ी हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे अभिषेक ने अभी तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है लेकिन घरेलू क्रिकेट में पंजाब की कमान संभाल चुके हैं।

बाएं हाथ का खिलाड़ी पिछले सात सीजन से SRH के साथ है और इस बार आठवां सीजन खेलेगा। 2024 और 2025 के सीजन में अभिषेक ने बतौर ओपनर काफी अच्छा किया और दोनों बार के सीजन में 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 400 से ज्यादा रन बनाए। ऐसे में अब उन्हें अच्छे प्रदर्शन का इनाम कप्तानी देकर दिया जा सकता है।

हालांकि, अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स में भी ही ये दावा किया जा रहा है। SRH की तरफ से पैट कमिंस का शुरुआत में उपलब्ध न होना और अभिषेक शर्मा को कप्तानी देने के संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी वजह से अभी सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर ही दावे किया जा रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पूरी तस्वीर साफ़ हो जाएगी।

FAQs

IPL 2026 के शुरूआती चरण में पैट कमिंस की जगह SRH के कप्तान के रूप में कौन नजर आ सकता है?
अभिषेक शर्मा

यह भी पढ़ें: Sunil Gavaskar के तीखे तेवर, Kavya Maran के फैसले पर जताई नाराजगी, बोले ‘ये भारत की मौत…

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!