Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH के खिलाफ मैच से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर, कोच एंडी फ्लावर बोले ‘वो तो नहीं खेल पाएगा…’

Andy Flower

Andy Flowerआईपीएल 2026 का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है और टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने पुष्टि की है कि स्टार तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच में नहीं खेल पाएंगे। यह खबर बेंगलुरु के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि हेज़लवुड पिछले सीज़न में टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए थे।

हेज़लवुड की गैरमौजूदगी से बढ़ी चिंता

RCB Issue Official Statement On Josh Hazlewood's Future For IPL 2026 | CREX

जोश हेज़लवुड की अनुपस्थिति RCB के लिए बड़ा नुकसान है, खासकर तब जब मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत बल्लेबाज़ी वाली टीम से है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और बल्लेबाज़ों के अनुकूल पिच पर एक अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ का न होना टीम के गेंदबाज़ी आक्रमण को कमजोर कर सकता है। एंडी फ्लावर ने साफ कहा कि हेज़लवुड अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन

अगर पिछले सीज़न की बात करें तो हेज़लवुड RCB के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ रहे थे। उन्होंने IPL 2025 में 12 मैचों में 22 विकेट हासिल किए थे और 17.54 की औसत से शानदार प्रदर्शन किया था। उनका इकॉनमी रेट 8.77 रहा, जो टी20 क्रिकेट में काफी प्रभावशाली माना जाता है। वह टीम के लिए हर मुश्किल परिस्थिति में विकेट निकालने वाले गेंदबाज़ साबित हुए थे और टीम को पहला ख़िताब जिताने में अहम रोल निभाया था।

राजस्थान के खिलाफ मैच जिताने वाला स्पेल

हेज़लवुड का सबसे यादगार प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देखने को मिला था। उस मुकाबले में जब RCB को आखिरी दो ओवर में 18 रन बचाने थे, तब उन्होंने 19वां ओवर डालते हुए सिर्फ एक रन दिया और दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस बेहतरीन स्पेल की बदौलत टीम ने 205 रन के बड़े स्कोर को डिफेंड करते हुए 11 रन से जीत दर्ज की थी। यही कारण है कि उन्हें टीम का मैच विनर कहा जाता है।

तुषारा भी बाहर, नए विकल्प की तलाश

RCB के लिए परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ नुवान तुषारा भी इस पूरे सीज़न से बाहर हो चुके हैं, क्योंकि उन्हें फिटनेस कारणों से NOC नहीं मिल पाया। ऐसे में टीम को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ेगा।

हेज़लवुड की गैरमौजूदगी में टीम जैकब डफ़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है, जिन्हें फ्रेंचाइज़ी ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए संयोजन के साथ RCB अपने अभियान की शुरुआत किस तरह करती है।

ये भी पढ़े : इंट्रा स्क्वाड मैच में रविन्द्र जडेजा का तूफ़ान, 34 गेंदों पर ठोके 95* रन, झटके 4 विकेट

FAQS

आईपीएल 2026 में पहला मैच किसके बीच होगा ?

RCB vs SRH

आईपीएल 2026 में RCB का कोच कौन हैं ?

एंडी फ्लावर

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!