IPL 2025
IPL 2025

IPL 2024 के समाप्त हो चुका है और अब सभी टीमें IPL 2025 की तैयारी में जुट चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जिन टीमों का प्रदर्शन इस सत्र बेहतरीन नहीं रहा वह IPL2025 में यह गलती दोबारा नहीं करना चाहती। इसी वजह से कई टीमों ने तो अपने स्क्वाड में बड़े बदलावों के संकेत दे दिए हैं।

इन्हीं टीमों में से एक काव्या मारन की मालिकाना हक वाली SRH के बारे में भी खबर आई है कि, IPL 2025 के पहले यह भी अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि, यह अपने टीम के कप्तान सहित कई अन्य खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले बाहर हो सकता है कप्तान

Pat Cummins
Pat Cummins

IPL 2024 में पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। लेकिन टीम टूर्नामेंट के अंत के कुछ मैचों में बुरी तरह से चोक कर गई और इसी वजह से टीम को खिताब से हाथ धोना पड़ा। पैट कमिंस के फैसलों की वजह से मिली हार के बाद यह खबर आ रही है कि IPL 2025 के पहले इन्हें टीम की मालकिन काव्या मारन के द्वारा स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है की टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी हैदराबाद की मैनेजमेंट के द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

IPL 2025 से पहले बाहर होंगे ये खिलाड़ी

कहा जा रहा है कि, IPL 2025 के पहले SRH की टीम पूरी तरह से बदल जाएगी और इस सत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सबसे पहले बाहर किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स, दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर मार्को जॉनसन, बेहतरीन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, युवा बल्लेबाज अब्दुल समद और एडम मार्क्रम को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

IPL 2025 में इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

अगर एडम मार्करम IPL 2025 में टीम के कप्तान नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह पर मैनेजमेंट युवा खिलाड़ी को कप्तानी का जिम्मेदारी सौंप सकती है। सुनने में आया है कि, मैनेजमेंट बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है। अभिषेक शर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब की टीम की कप्तानी करते हैं और बताओ और कप्तान इनका कैरियर बेहद ही शानदार रहा है।

इसे भी पढ़ें – कप्तान बनते ही अपने साले पर मेहरबान हुए शुभमन गिल, जिम्बाब्वे दौरे पर अचानक कराई टीम इंडिया में एंट्री

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...