Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs RR, Prediction: 90% इस टीम की जीत पक्की! पहली इनिंग से पावरप्ले तक जानें पूरा गेम प्लान

SRH vs RR, Prediction: 90% इस टीम की जीत पक्की! पहली इनिंग से पावरप्ले तक जानें पूरा गेम प्लान

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर 13 अप्रैल को देखने को मिलेगी, जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हैदराबाद में होगा। दोनों ही टीमों में तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है, इसी वजह से फैंस को रनों की बारिश की देखने को मिल सकती है। हालांकि, प्रदर्शन के मामले में हैदराबाद की टीम जूझ रही है, जबकि राजस्थान ने एक के बाद एक अपने सभी विरोधियों को धूल चटाई है।

इस लेख में हम आपको SRH vs RR मैच से जुड़ी सभी जानकारी बताने जा रहे हैं, जिसमें मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन शामिल है।

SRH vs RR IPL 2026 के 21वें मैच का प्रीव्यू

SRH vs RR, Prediction: 90% इस टीम की जीत पक्की! पहली इनिंग से पावरप्ले तक जानें पूरा गेम प्लान

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 21वां मैच सोमवार, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबले का आयोजन हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। हैदराबाद की टीम को अभी तक मौजूदा सीजन के अपने चार मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत मिली है और टीम अंक तालिका 2 अंक के साथ छठे स्थान पर है। SRH के लिए पिछले मैच में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने कमाल किया था लेकिन बाक़ी के बल्लेबाजों ने निराश किया और फिर खराब गेंदबाजी के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब घरेलू मैदान पर कप्तान ईशान किशन को वापसी का रास्ता खोजना होगा।

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स जीत के रथ पर सवार है और टीम ने अपने एक के एक लगातार चार मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। रियान पराग की कप्तानी में आरआर एकजुट होकर काफी अच्छा कर रही है। टीम की सबसे बड़ी ताकत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी है, जो विरोधी टीम के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल देती है। वहीं, गेंदबाजी में भी जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर अपनी रफ्तार से कहर बरपाए हुए हैं और अन्य गेंदबाज भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। राजस्थान की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी।

SRH vs RR मैच डिटेल्स 

  • मैच: सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स 
  • स्टेडियम: राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद 
  • तारीख: 13 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IPL में SRH vs RR  का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 21
  • सनराइजर्स हैदराबाद : 12 जीत
  • राजस्थान रॉयल्स : 9 जीत
  • बेनतीजा: 0

SRH vs RR मैच के लिए राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद का राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है लेकिन पिछले कुछ सीजन से यहां की कंडीशन अलग रही हैं और पिच से गेंदबाजों को मदद मिली है। इसी वजह से मजबूत बल्लेबाजी होने के कारण SRH को कई बार जूझना भी पड़ा है और इसका हालिया उदाहरण 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ देखने को मिला था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 150 का स्कोर भी पहली पारी में हासिल करना मुश्किल साबित होता दिख रहा था। ऐसे में एक बार फिर से बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है और गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।

इस वेन्यू पर आईपीएल के अभी तक 84 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सिर्फ 35 में ही जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 1 मैच बेनतीजा रहा है। आंकड़ों के आधार पर टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला फायदेमंद रहेगा।

SRH vs RR मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, ब्रजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई

SRH vs RR मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: सनराइजर्स हैदराबाद

पावरप्ले का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (70-80), सनराइजर्स हैदराबाद (65-75)

10 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (120-130), सनराइजर्स हैदराबाद (110-120)

15 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (150-160), सनराइजर्स हैदराबाद (140-150)

20 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (215-225), सनराइजर्स हैदराबाद (200-210)

सबसे ज्यादा रन: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

सबसे ज्यादा विकेट: जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), शिवांग कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: शिमरोन हेटमायर और रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स), इशान किशन और अनिकेत वर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: रवि बिश्नोई और जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), शिवांग कुमार और हर्षल पटेल (सनराइजर्स हैदराबाद)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स), हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट (सनराइजर्स हैदराबाद)

विजेता: राजस्थान रॉयल्स

FAQs

SRH vs RR मुकाबला कब खेला जाना है?
13 अप्रैल

SRH vs RR मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी?
राजस्थान रॉयल्स

यह भी पढ़ें: SRH vs RR LIVE: अभिषेक vs वैभव क्लैश, कहाँ देखें फ्री स्ट्रीमिंग! जानें कहाँ मिलेगा सबसे बढ़िया LIVE अनुभव

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!