SRH Captain and Vice-Captain: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम मैनेजमेंट ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कप्तान और उपकप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ नाम लगातार सामने आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की भूमिका दी जा सकती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है।
SRH की कप्तानी की रेस में क्यों आगे हैं ईशान किशन?

SRH की कप्तानी को लेकर सबसे बड़ा सवाल मौजूदा कप्तान पैट कमिंस की उपलब्धता को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं, जिससे टीम को नया कप्तान चुनने की जरूरत पड़ रही है। इसी वजह से ईशान किशन का नाम सबसे आगे निकलकर सामने आया है। उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों ही चरम पर हैं।
इसके अलावा, ईशान किशन के पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव भी है। उन्होंने झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है और पिछले साल सैयस मुश्ताक अली ट्रॉफी का टाइटल भी जीता था। यही कारण है कि SRH मैनेजमेंट उन्हें एक मजबूत विकल्प मान रही है। हालांकि, अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं, क्योंकि आधिकारिक रूप से कुछ भी अपडेट नहीं आया है।
अभिषेक शर्मा भी दावेदार, लेकिन फैसला बाकी
जहां ईशान किशन कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, वहीं युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा का नाम भी चर्चा में है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जा रहा है। अभिषेक ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम के लिए कई अहम पारियां खेली थीं। ऐसे में उन्हें उपकप्तान बनाना SRH के लिए लॉन्ग-टर्म प्लान का हिस्सा हो सकता है। वह पिछले सात सीजन से टीम का हिस्सा हैं और 2026 में भी हैदराबाद की टीम से ही खेलते नजर आएंगे।
आधिकारिक ऐलान कब होगा?
फिलहाल SRH ने कप्तान और उपकप्तान को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। सभी खबरें रिपोर्ट्स और अंदरूनी सूत्रों के आधार पर सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक पहले टीम इस पर अंतिम फैसला ले सकती है। ऐसे में फैंस को कुछ और समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। अगर पैट कमिंस पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ते हैं, तो वह फिर से कप्तानी संभाल सकते हैं। लेकिन अगर उनकी गैरमौजूदगी जारी रहती है, तो ईशान किशन को कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी यही माना जा रहा है कि कमिंस शायद शुरुआती कुछ मुकाबले ही मिस करेंगे। ऐसे में बाद के मुकाबलों में वह टीम की कमान संभाल सकते हैं।
IPL 2026 में RCB के खिलाफ मुकाबले से SRH करेगी सीजन का आगाज
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है और पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद एक्शन में नज़र आएगी। इस दौरान उसका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद का प्रदर्शन 2025 वाले सीजन में काफी साधारण रहा था। ऐसे में इस बार उसका प्रयास पिछले सीजन की निराशा को खत्म करते हुए धमाल मचाने का होगा। टीम के पास एक से बढ़कर एक तूफानी बल्लेबाज हैं लेकिन गेंदबाजी थोड़ा सा कमजोर नजर आ रही है, जो एक चिंता की बात हो सकती है। अब देखना होगा कि मजबूत बल्लेबाजी और कमजोर गेंदबाजी के साथ आईपीएल के 19वें सनराइजर्स की टीम कहाँ तक जाती है।
FAQs
IPL 2026 के लिए SRH के कप्तान और उपकप्तान कौन हो सकते हैं?
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के 2 स्टार खिलाड़ियों ने IPL 2026 से किया किनारा, भारत आने से किया इनकार