Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभरते युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। IPL 2026 सीज़न की शुरुआत से पहले उन्होंने अपने बचपन के पसंदीदा खिलाड़ियों का खुलासा कर सबको चौंका दिया।
दिलचस्प बात यह रही कि जहां आमतौर पर युवा खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपना आदर्श बताते हैं, वहीं सूर्यवंशी ने इन दोनों खिलाड़ियों का नाम लिए बिना अपनी पसंद के दो अलग खिलाड़ियों को चुना हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो दो खिलाड़ी ?
Vaibhav Suryavanshi ने बताए अपने बचपन के दो हीरो

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ ब्रायन लारा और भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुना है। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को कई मैचों में अकेले दम पर जीत दिलाते देखा है।
उनके अनुसार, इन दोनों खिलाड़ियों की सबसे खास बात यह थी कि जब वे क्रीज़ पर होते थे, तो मैच का पूरा रुख बदल जाता था। विरोधी टीम के पास वापसी का मौका लगभग खत्म हो जाता था।
यही गुण सूर्यवंशी को सबसे ज़्यादा आकर्षित करता था और इसी वजह से उन्होंने इन्हें अपना आदर्श माना। उनकी बल्लेबाज़ी शैली में भी वही निडरता और मैच फिनिश करने की क्षमता झलकती है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी उम्मीद
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एक अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ की, जहां सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
इस प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट को पूरे टूर्नामेंट में उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है, और टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य का मैच विनर मान रही है।
आक्रामक बल्लेबाज़ी और स्पष्ट लक्ष्य
सूर्यवंशी ने साफ कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य टीम को तेज शुरुआत देना है। वह पावरप्ले में आक्रामक खेलना पसंद करते हैं और अगर अच्छी शुरुआत मिलती है, तो उसे बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करते हैं।
उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शुरुआत बेहद अहम होती है और अगर बल्लेबाज़ खुलकर खेलता है, तो मैच का परिणाम बदल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका फोकस व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत पर है।
रिकॉर्ड और उपलब्धियों से भरा सफर
महज कम उम्र में ही सूर्यवंशी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। IPL मेगा ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में चुने जाने के बाद वह लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
उन्होंने 14 साल की उम्र में T20 क्रिकेट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया और IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बने। पिछले सीज़न में सात पारियों में 252 रन बनाते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी के बाद बाकि बचे मुक़ाबलों में सभी की निगाहें इस युवा स्टार पर टिकी हैं।
ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी पर एक मैच का बैन! नहीं खेल पाएगा अब अगला मुकाबला