Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है और भारतीय टीम (Team India) ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा खिताब अपने नाम किया। टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेलने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम का 15 सदस्य का स्क्वॉड सामने आ चूका हैं , जिसमे टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह ?
सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज़ में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। उनकी लीडरशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद प्रभावशाली रहा है और टीम ने अभी तक कोई भी टी20 सीरीज़ नहीं गंवाई है।
टी20 इंटरनेशनल में उनके कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 52 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। करीब 84% का उनका जीत प्रतिशत उनकी शानदार कप्तानी को दर्शाता है।
उनकी कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज़ में भी उनसे शानदार प्रदर्शन और जीत की उम्मीद की जा रही है।
अभिषेक शर्मा को मिला मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया (Team India) में मौका दिया गया है। हाल के समय में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।
अभिषेक अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और उपयोगी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें टी20 फॉर्मेट का एक अहम खिलाड़ी बनाता है। ऐसे में इस सीरीज़ में उनके पास खुद को इंटरनेशनल स्तर पर और मजबूत तरीके से साबित करने का बेहतरीन अवसर होगा।
संजू और ईशान को भी मिली जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन को भी टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
संजू सैमसन का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। उन्होंने 5 मैचों में लगभग 321 रन बनाए, उनका औसत करीब 64.2 रहा और स्ट्राइक रेट लगभग 206 का रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी को दर्शाता है।
वहीं लंबे-लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने 9 मैचों में करीब 317 रन बनाए, उनका औसत लगभग 35.2 रहा और स्ट्राइक रेट करीब 187 का रहा।
ऐसे में दोनों विकेटकीपर-बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
अक्टूबर में होगी भारत और वेस्टइंडीज की सीरीज़
अक्टूबर 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। यह सीरीज़ भारत में आयोजित होगी, जहां दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। फैंस इस सीरीज़ को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि दोनों टीमों के पास टी20 के धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।
सीरीज़ के शेड्यूल की बात करें तो पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। तीसरा टी20 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
वहीं चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और आखिरी टी20 मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सीरीज़ के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से खेले जाएंगे, जिससे फैंस को लगातार पांच दिनों तक हाई-वोल्टेज क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में Team India का स्क्वाड इस प्रकार हैं :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह , वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़े : श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, हर्षित-अय्यर की वापसी, रिंकू-सिराज बाहर
Disclaimer: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। Sportzwiki इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
FAQS
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज़ किस महीने में होगी?
इस सीरीज़ में कुल कितने मैच खेले जाएंगे?