Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

टीम इंडिया (Team India) के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हाल में खेले गए T20 World Cup में भारतीय टीम के लिए संकट मोचन बनकर उभरे थे। इसके बाद मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए बतौर कप्तान चुना गया था। अब इनसे जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर सामने आ रही है और उस खबर के अनुसार, अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आईपीएल की कप्तानी भी मिलने जा रही है। इस खबर को सुनने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी मिल सकती है।

Suryakumar Yadav हो सकते हैं कोलकाता के कप्तान

Suryakumar Yadav

Advertisment
Advertisment

बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं लेकिन अब जब से हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई है तभी से दोनों के दरमियान रिश्ते कुछ बेहतर नहीं लग रहे हैं। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) IPL 2025 के पहले खुद को टीम से बाहर कर सकते हैं। इसी के संदर्भ में मशहूर खेल पत्रकार रोहित जुगलान ने एक रिपोर्ट जारी की थी और उस रिपोर्ट में कहा था कि, कोलकाता की मैनेजमेंट किसी भी कीमत में इन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

श्रेयस अय्यर को किया जा सकता है रिलीज

जब से यह खबर आ रही है कि, कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट के द्वारा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को IPL 2025 से पहले टीम का कप्तान नियुक्त कर सकती है। तभी से सोशल मीडिया पर यह खबर आ रही है कि, मैनेजमेंट के द्वारा टीम को खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज किया जा सकता है। इस खबर को सुनने के बाद श्रेयस अय्यर के सभी समर्थक बेहद ही मायूस नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट बतौर बल्लेबाज अय्यर के प्रदर्शन से खुश नहीं है। इसी वजह से इन्हें रिलीज किया जा सकता है।

कुछ इस प्रकार के हैं Suryakumar Yadav के आकड़े

अगर बात करें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही प्रभावशाली रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 150 मैचों की 135 पारियों में 145.3 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट और 32.1 की औसत से 3594 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 2 शतकीय और 34 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

इसे भी पढ़ें – IPL 2025 से पहले ऋतुराज गायकवाड़ के साथ हुआ विश्वासघात, धोनी ने कप्तानी से हटाया! अब ये खिलाड़ी होगा CSK का नया कैप्टन

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...