Posted inक्रिकेट (Cricket)

पाकिस्तान के बॉयकॉट पर बोले सूर्यकुमार यादव, कहा ‘हम पहले मुंबई में खेलेंगे, फिर कोलंबो….’

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav statement on India vs Pakistan match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और टूर्नामेंट से पहले ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर माहौल गरम हो चुका है। 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मैच पर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मुकाबले का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है।

इस बीच आईसीसी द्वारा आयोजित कप्तानों की मीटिंग में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। सूर्यकुमार ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया का पूरा ध्यान अपनी तैयारियों और प्रदर्शन पर है।

भारतीय टीम तय शेड्यूल के अनुसार करेगी तैयारी

ICC T20 World Cup 2026 Live Streaming: Full Schedule, Venues, Match Timings And Squads | Outlook India

कप्तानों की मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बताया कि भारतीय टीम अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा और इसके बाद अगला मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली में होगा। सूर्यकुमार ने कहा कि इन मुकाबलों के बाद भारतीय टीम कोलंबो के लिए रवाना होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि टीम की फ्लाइट पहले ही बुक हो चुकी है और सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूर्यकुमार ने यह स्पष्ट किया कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से कभी इनकार नहीं किया है और उनका माइंडसेट पूरी तरह साफ है।

पाकिस्तान के फैसले पर सूर्या का दो टूक जवाब

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला उनके नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वह जरूर चाहते कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो। उन्होंने याद दिलाया कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए थे और दोनों टीमों ने शानदार क्रिकेट खेला था।

सूर्यकुमार ने कहा कि अगर आईसीसी द्वारा तय फिक्स्चर के अनुसार मैच खेला जाता है तो भारतीय टीम मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों का काम केवल मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना है और वही उनकी प्राथमिकता है।

पाकिस्तान सरकार के निर्देश के बाद लिया गया फैसला

पाकिस्तान टीम के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला उनकी सरकार के निर्देश के बाद लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हुई बातचीत के बाद यह निर्णय सामने आया। पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।

इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस, विशेषज्ञों और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर्स के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। पाकिस्तान के इस रुख को देखते हुए आईसीसी ने भी चेतावनी जारी की है और कहा है कि इस फैसले का भविष्य में गंभीर असर पड़ सकता है।

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी रखा पक्ष

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मैच खेलने या न खेलने का फैसला खिलाड़ियों के हाथ में नहीं है और टीम सरकार के निर्देशों का सम्मान करती है। आगा ने बताया कि टीम टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों पर ध्यान दे रही है और पिछले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहती है।

जब उनसे पूछा गया कि अगर टूर्नामेंट के आगे के चरणों में भारत से मुकाबला होता है तो क्या तब भी बॉयकॉट जारी रहेगा, तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा और फिलहाल इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ICC ने लागू किये 3 नए नियम, अब इन्ही रूल्स के साथ खेले जायेंगे मुकाबले

FAQS

भारत-पाकिस्तान मैच कब है?

15 फरवरी

मैच कहां खेला जाएगा?

कोलंबो

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!