Posted inक्रिकेट (Cricket)

सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तानी, अब ये 30 साल का खिलाड़ी बना नया कैप्टन

सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तानी, अब ये 30 साल का खिलाड़ी बना नया कैप्टन 1
आईपीएल 2025(IPL 2025) की शुरुआत मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के लिए अच्छी नहीं रही। चेन्नई के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। 23 मार्च को चेन्नई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्या कुमार यादव(Surya Kumar Yadav) कर रहे थे। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में हार मिली। लेकिन अब अगले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान को बदला गया है।

अगले मैच में Hardik Pandya होंगे कप्तान

सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तानी, अब ये 30 साल का खिलाड़ी बना नया कैप्टन 2

मुंबई इंडियंस को अब 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कमान सूर्या कुमार यादव(Surya Kumar Yadav)  करते दिखेंगे। Hardik Pandya, जिन्हें Mumbai Indians ने 2025 सीजन से पहले कप्तान नियुक्त किया था, पहले मैच में टीम की अगुवाई नहीं कर सके थे। लेकिन अब दूसरे मुकाबले में टीम की कमान संभालते दिखेंगे।

इस वजह से पहले मैच से दूर थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच से दूर थे क्योंकि उन्हें धीमी ओवर गति के कारण एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए, हार्दिक पांड्या को तीन बार धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया, जिसकी वजह से उनपर प्रतिबंध लगाया गया था।

गुजरात के खिलाफ होगी हार्दिक की अग्निपरीक्षा

29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला हार्दिक पांड्या के लिए अग्निपरीक्षा साबित होने वाली है। 2022 और 2023 सीजन में गुजरात को बतौर कप्तान फाइनल तक पहुंचाने वाले हार्दिक पांड्या क्या अब मुंबई को फाइनल तक पहुंचा पाएंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी। साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की टीम गुजरात को हरा पाती है या नहीं। मुंबई इंडियंस के फैंस को अब उम्मीद होगी कि हार्दिक पांड्या की वापसी टीम को मजबूत बनाएगी और पहला मुकाबला हारने के बाद MI जीत की पटरी पर लौटेगी।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!