इस सीनियर भारतीय खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप की नहीं हैं ज़रा सी भी चिंता, चोटिल होने के बावजूद खेल रहा IPL 1

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका मिल सकता है।

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान मई महीने के पहले हफ्ते में किया जा सकता है। वहीं, आईपीएल 2024 में खेलने के लिए एक भारतीय सीनियर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी जगह को दांव पर लगाकर अपनी फ्रैंचाइज़ के लिए लीग मुकाबला खेल रहा है।

Advertisment
Advertisment

यह खिलाड़ी चोटिल होने के बाद भी खेल रहा है आईपीएल

इस सीनियर भारतीय खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप की नहीं हैं ज़रा सी भी चिंता, चोटिल होने के बावजूद खेल रहा IPL 2

बता दें कि, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं। लेकिन सूर्या अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। जिसके बाद भी वह आईपीएल में खेल रहे हैं। जिसके चलते टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।

क्योंकि, सूर्या चोट के बाद भी आईपीएल खेलते रहे तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं। आईपीएल 2024 में सूर्या पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इसके चलते मुंबई उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही टीम में शामिल किया जा रहा है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि, सूर्या पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या को मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिलना तय माना जा रहा है। क्योंकि, अबतक उनका प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में शानदार रहा है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी सूर्या टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे।

Advertisment
Advertisment

सूर्यकुमार यादव पिछले साल खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौराब चोटिल हो गए थे। जिसके बाद अब उन्होंने आईपीएल 2024 में वापसी की है। सूर्या अगर पूरी तरह से फिट रहते हैं तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिल सकती है।

आईपीएल 2024 में सूर्या का प्रदर्शन

चोट के बाद वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव अबतक आईपीएल 2024 में 3 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1 मैच में अर्धशतक लगाया है। जबकि बाकी 2 मैचों में सूर्या बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी की थी और मात्र 17 गेंदों में ही उन्होंने अर्धशतक लगाया था। आरसीबी के खिलाफ सूर्या ने 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे।

Also Read: काव्या मारन को लगा 440 वोल्ट का बड़ा झटका, इस वजह से बीच में IPL छोड़ अपने घर लौटेंगे पैट कमिंस