Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट जीतने का कारनामा किया। वहीं, सूर्यकुमार तीसरे भारतीय कप्तान बन गए, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप को जीतने में कामयाबी हासिल की।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) लगातार चर्चा में बने हुए हैं और इस बीच उनका एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें सूर्या ने टूर्नामेंट की जीत का श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर या फिर साथी खिलाड़ी संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को दिया है।
एमएस धोनी की वजह से कैसे टीम इंडिया को मिली जीत, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने किया खुलासा

भारत को सबसे पहला टी20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी ने ही अपनी कप्तानी में जिताया था। इसके बाद, उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया को कामयाबी दिलाई। ऐसे में धोनी को बखूबी पता है कि बड़े टूर्नामेंट कैसे जीते जीते हैं और उन्होंने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी जीत का मंत्र दिया, जिसके बाद स्काई भी इतिहास रचने में कामयाब रहे। इसका खुलासा खुद सूर्यकुमार ने किया है कि कैसे उन्होंने टूर्नामेंट से पहले पूर्व कप्तान से मुलाकात की और उन्होंने क्या सलाह दी, जो काम आई।
टूर्नामेंट से पहले हुई एक संक्षिप्त बातचीत के बारे में बात करते हुए, टीम इंडिया के टी20आई कप्तान ने बताया कि धोनी ने उनसे साहसी बनने के लिए कहा था, जिससे टीम को जीत हासिल करने में मदद मिलेगी, और अंततः ऐसा ही हुआ।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को एमएस धोनी ने दिया था खास गुरुमंत्र
पीटीआई से बात करते हुए एमएस धोनी के साथ हुई बातचीत को लेकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा,
“मैंने टूर्नामेंट से पहले उनसे (एमएस धोनी से) मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का तरीका बताया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि हमारी टीम अच्छी है, हमें बस हिम्मत रखनी होगी और हम निश्चित रूप से जीतेंगे। जीत के बाद उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी।”
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) तीसरे भारतीय कप्तान
भारत ने अब तक तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया है और तीनों ही बार यह कारनामा अलग-अलग कप्तानों की कप्तानी में हुआ है। 2007 में जब टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया था तो उसमें एमएस धोनी की कप्तानी में युवा प्लेयर्स के सहारे भारत ने इतिहास रचा था।
हालांकि, इसके बाद दूसरी ट्रॉफी के लिए लगभग 17 साल का इंतजार करना पड़ा और फिर 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता। वहीं, तीसरी ट्रॉफी के लिए भारत को दो साल का इंतजार भी नहीं करना पड़ा और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में टीम ने परचम लहराया।
धोनी और रोहित के बाद, टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला तीसरा भारतीय कप्तान बनने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा,
“उस खास ग्रुप में शामिल होकर अच्छा लग रहा है। मुझे धीरे-धीरे इसका एहसास हो रहा है। इतने महान लोगों के बीच मेरा नाम आना एक बहुत ही खास एहसास है। मैं भविष्य में भी ऐसा ही करने की कोशिश करूंगा और भारत को और अधिक ट्रॉफियां जीतने में मदद करूंगा।”
FAQs
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को कितने अंतर से हराया था?
सूर्यकुमार यादव के अलावा और किसने भारत को बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप जिताया है?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में किसे मिले 10/10 और कौन रहा फेल? देखें सभी भारतीय खिलाड़ियों की रेटिंग पॉइंट्स