Posted inक्रिकेट (Cricket)

T20 World Cup 2026 के लिए अगरकर ने चुने भारत के कप्तान-उपकप्तान, सिर्फ 1-1 शतक बनाने वाले खिलाड़ियों को सौंपी जिम्मेदारी

T20 World Cup 2026

ICC T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच जोश चरम पर है। पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

साल 2024 में खेले गए पुरुष टी20 विश्व कप में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब जीता था, जबकि 2025 में घरेलू सरजमीं पर आयोजित महिला वनडे विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी।

अब सबकी नज़रें T20 World Cup 2026 पर टिकी हैं, जहां चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने नए कप्तान और उपकप्तान की घोषणा कर दी है। हैरानी की बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक सिर्फ एक-एक शतक ही जड़ा है, फिर भी उन पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइये जानते हैं किन खिलाड़ी को मिला हैं मौका ?

एक शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिली कप्तानी

India wins Women's T20 World Cup warm-up match but concerns over unsettled  batting lineup remain

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 2 नवंबर 2025 को इतिहास रच दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराते हुए पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत साबित हुई। आठ वनडे शतक जड़ चुकीं हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम का आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं।

यही वजह है कि आईसीसी महिला T20 World Cup 2026 के लिए भी हरमनप्रीत कौर का नाम बतौर कप्तान लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल में भी एक शतक लगाया है, जो उनके आक्रामक और मैच-विनिंग अंदाज को दर्शाता है।

एक शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई। इस टूर्नामेंट में मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने 9 पारियों में कुल 434 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।

टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना अब टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों `में शुमार हैं। T20 World Cup 2026 में वह उपकप्तान के रूप में एक बार फिर टीम इंडिया की ताकत और स्थिरता की अहम कड़ी बनने जा रही हैं।

T20 World Cup 2026 के लिए तैयार संतुलित भारतीय महिला टीम

आईसीसी महिला T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का संयोजन इस बार बेहद संतुलित और मजबूत नजर आ रहा है। ओपनिंग की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अनुभवी जोड़ी के हाथों में होगी, जो टीम को तेज और भरोसेमंद शुरुआत देने में सक्षम हैं।

मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और प्रतिभा रावल जैसी बल्लेबाज़ टीम की नींव मजबूत करेंगी, जबकि ऋचा घोष फिनिशर के तौर पर अहम भूमिका निभाते हुए तेज़ रफ्तार से रन जोड़ सकती हैं।

ऑलराउंडर विभाग में दीप्ति शर्मा, हर्लीन देओल, अमनजोत कौर और स्नेह राणा का संयोजन टीम को गहराई और लचीलापन प्रदान करता है। खास तौर पर दीप्ति शर्मा की स्पिन गेंदबाज़ी और उपयोगी बल्लेबाज़ी भारतीय टीम के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है।

गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तेज़ गेंदबाज़ पूजा वस्त्राकर, कांति गौड़ और अर्शिता रेड्डी टीम को नई धार देंगी। वहीं स्पिन अटैक में दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा की जोड़ी किसी भी परिस्थिति में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में सक्षम है।

कुल मिलाकर, यह भारतीय टीम अनुभव, युवा जोश और रणनीतिक संतुलन का बेहतरीन मिश्रण है, जो किसी भी बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार दिखती है।

कब और कहां खेला जाएगा महिला T20 World Cup 2026

आईसीसी महिला  T20 World Cup 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा। लगभग 24 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में दुनिया की शीर्ष टीमें भाग लेंगी। मुकाबले एजबेस्टन, बर्मिंघम और लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे।

भारतीय टीम का लक्ष्य इस बार खिताब पर कब्जा जमाकर लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनना है। इससे पहले फरवरी-मार्च 2026 में पुरुष टी20 विश्व कप भारत में खेला जाएगा, जहां मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष टीम अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए उतरेगी।

महिला T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का संभावित स्क्वाड :

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान) , शेफाली वर्मा, प्रतिक रावल, जेमिमा रोड्रिग्स, हर्लीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, ऋचा घोष, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर, कांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अर्शिता रेड्डी।

ये भी पढ़े : साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव कप्तान, तो अब गिल नहीं ये खिलाड़ी होगा उपकप्तान

FAQS

महिला टी20 विश्व कप 2026 कब और कहां खेला जाएगा?

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तान और उपकप्तान कौन होंगी?

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!