Posted inक्रिकेट (Cricket)

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अचानक चमकी यशस्वी जायसवाल की किस्मत, बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में मिल गई जगह

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal selection reward for form : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम के युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की किस्मत चमकती नज़र आ रही है। शानदार फॉर्म और निरंतर प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है, जिसके चलते उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है।

Yashasvi Jaiswal को शानदार फॉर्म का मिला इनाम, बड़े टूर्नामेंट में हुई एंट्री

Yashasvi Jaiswal: Yashasvi Jaiswal won the lottery and made such a big jump  in the ICC T20 rankings

जहां एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आग़ाज़ होने वाला है, वहीं भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को उनके शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है।

घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिससे उनके आत्मविश्वास में और इज़ाफा होना तय माना जा रहा है।

घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का दमदार प्रदर्शन

दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले वनडे शतक के बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी शानदार लय बरकरार रखी। इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलने के लिए खुद को उपलब्ध कराया और हर मौके पर टीम के लिए अहम योगदान दिया।

SMAT 2025/26 में जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ 29 रन, राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक (101 रन) और हरियाणा के खिलाफ 15 रन बनाए। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 के दौरान उनके बल्ले से गोवा के खिलाफ 46 रन, महाराष्ट्र के खिलाफ 3 रन और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 15 रन निकले।

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी जायसवाल का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। मुंबई के लिए अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में उन्होंने 60.33 की शानदार औसत से कुल 1,086 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 पारियों में पांच शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 181 रन रहा है।

43वें रणजी खिताब पर मुंबई की नजर, शार्दुल बने कप्तान

मुंबई का लक्ष्य अपना रिकॉर्ड 43वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने का होगा। इस अहम मुकाबले के लिए शार्दुल ठाकुर को टीम की कमान सौंपी गई है।

शार्दुल ने आखिरी बार 3 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में खेला था, लेकिन चोट के कारण उन्हें बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। पिछले मुकाबले में मुंबई की कप्तानी सिद्धेश लाड ने की थी, जो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम घोषित

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 6 फरवरी से शुरू होने वाले कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में जगह दी गई है। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा, जहां घरेलू टीम अपना नॉकआउट अभियान शुरू करेगी।

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम का स्क्वॉड :

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सैराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवास्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

ये भी पढ़े : अभिषेक-सूर्या नहीं, बल्कि ये भारतीय बल्लेबाज साबित हो सकता है विदेशी गेंदबाजों के लिए काल

FAQS

मुंबई टीम के कप्तान कौन हैं?

शार्दुल ठाकुर

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई का मुक़ाबला किसके खिलाफ हैं ?

कर्नाटक

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!