भारत(India) दुनियाभर का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में कई युवाओं को सपना होता है कि वो अपने देश के लिए कुछ ऐसा करें जिससे देश को गौरवान्वित कर सके। इनमें से कई लोगों का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए क्रिकेट खेल सके। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो भारत में मौका नहीं मिलने की वजह से दूसरे देश से खेलने का फैसला कर चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने दूसरे देश से खेलने का फैसला किया।
इस खिलाड़ी ने किया दूसरे देश से क्रिकेट खेलने का फैसला
हम यहां जिस क्रिकेट की बात कर रहे हैं उसका नाम पृथ्वी भारत है। पृथ्वी भारत नॉर्वे के स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। पृथ्वी भारत नॉर्वे के ट्रोम्सो में जन्मे हैं और उन्होंने साल 2019 में नॉर्वे की तरफ से डेब्यू किया था। 1994 में नॉर्वे में जन्में पृथ्वी भारत के माता-पिता काफी समय पहले ही भारत को छोड़ नॉर्वे शिफ्ट हो गए थे।
इस वजह से रखा पृथ्वी भारत नाम
पृथ्वी भारत के माता-पिता भले ही नॉर्वे शिफ्ट हो गए हों, लेकिन उनके दिल से भारत के प्रति प्रेम अब तक वही है। भारत के प्रति वो ऐहसास खत्म न होने की वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम पृथ्वी भारत रखा। पृथ्वी भारत ने साल 2019 में नॉर्वे की ओर से डेब्यू किया था और उन्होंने कुल 10 मैच खेले थे।
पृथ्वी भारत ने खेले कुल इतने मैच
30 साल के पृथ्वी भारत ने साल 2019 में नॉर्वे क्रिकेट टीम की ओर डेब्यू किया और वह साल 2021 तक खेलते दिखाई दिए थे। उन्होंने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं और 7 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 29 रन देकर 2 विकेट रहा था। हालांकि वो अपने बल्ले से कमाल कर पाने में नाकाम रहे थे। 4 पारियों में वो केवल 5 रन ही बना सके थे।
ये भी पढ़ें: सिर्फ पेपर पर मजबूत है MI-CSK, इन 3 कारणों के चलते IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में 9-10वें स्थान पर रहेंगी दोनों टीमें