Team India Final For South Africa ODI Series: भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त होने को है। इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 शामिल थे, जिसमें से 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला 8 नवंबर को होना है। इसके बाद, टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 खेलेगी। बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के स्क्वाड की घोषणा कर दी है और अब वनडे स्क्वाड भी फाइनल हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए पंत और आकाशदीप की हुई Team India में वापसी

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू चुने गए टेस्ट स्क्वाड में स्थिरता रखने का प्रयास किया है, जिसके कारण वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के स्क्वाड से सिर्फ 2 ही बदलाव किए हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत को नारायण जगदीशन की जगह मौका मिला है। पंत को इंजरी के कारण पिछली टेस्ट सीरीज से चूकना पड़ा था लेकिन अब वो वापस आ गए हैं।
दूसरा बदलाव आकाशदीप के आने से हुआ है, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था और अब उन्हें स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया। इसके अलावा टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में अन्य कोई बदलाव नहीं है।
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाशदीप
टीम इंडिया (Team India) का 15 सदस्यीय वनडे स्क्वाड भी हुआ फाइनल
बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ही भारत (Team India) के स्क्वाड का ऐलान किया है लेकिन इसको देखते हुए काफी हद तक साफ़ हो गया है कि वनडे सीरीज के लिए क्या टीम हो सकती है। चयन समिति ने स्क्वाड में ज्यादा फेरदबल को प्राथमिकता नहीं दी है।
ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ही बरकरार रखा जा सकता है लेकिन कुछ बदलाव की उम्मीद की जा रही है, जो स्वाभाविक हैं।
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज वाले इन 3 खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका सीरीज से होना पड़ सकता है बाहर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उपकप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर का खेलना मुश्किल है। अय्यर को सिडनी वनडे में गंभीर इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी। इसी वजह से लगभग दो महीने तक मैदान पर उनकी वापसी शायद ना हो। उनका दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर रहना लगभग तय है। ऐसे में उनकी जगह तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है और उपकप्तानी केएल राहुल को सौंपी जा सकती है।
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के स्क्वाड से पत्ता कटना तय है। इसकी बड़ी वजह हार्दिक पांड्या की वापसी है। माना जा रहा है कि हार्दिक अपनी इंजरी से उबरकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर नितीश को ड्रॉप किया जा सकता है, क्योंकि उन्हें हार्दिक के अनफिट होने के कारण ही ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए चुना गया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में बैकअप विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल को चुना गया था। उनका भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में चयन लगभग मुश्किल ही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि टेस्ट टीम में वापसी करने वाले ऋषभ पंत की वनडे में भी वापसी की संभावना है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज का शेड्यूल
| प्रारूप | मैच | तारीख | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | पहला टेस्ट | 14 नवंबर 2025 | कोलकाता – ईडन गार्डन्स | सुबह 9:30 बजे से |
| टेस्ट | दूसरा टेस्ट | 22 नवंबर 2025 | गुवाहाटी – बरसापारा स्टेडियम | सुबह 9:30 बजे से |
| वनडे | पहला वनडे | 30 नवंबर 2025 | रांची – JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम | दोपहर 1:30 बजे से |
| वनडे | दूसरा वनडे | 3 दिसंबर 2025 | रायपुर – शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम | दोपहर 1:30 बजे से |
| वनडे | तीसरा वनडे | 6 दिसंबर 2025 | विशाखापट्ट्नम – ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम | दोपहर 1:30 बजे से |
| टी20 | पहला टी20 | 9 दिसंबर 2025 | कटक – बाराबती स्टेडियम | शाम 7:00 बजे से |
| टी20 | दूसरा टी20 | 11 दिसंबर 2025 | मुल्लांपुर – महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:00 बजे से |
| टी20 | तीसरा टी20 | 14 दिसंबर 2025 | धर्मशाला – एचपीसीए स्टेडियम | शाम 7:00 बजे से |
| टी20 | चौथा टी20 | 17 दिसंबर 2025 | लखनऊ – अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:00 बजे से |
| टी20 | पांचवां टी20 | 19 दिसंबर 2025 | अहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम | शाम 7:00 बजे से |