Team India For Africa T20I Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के एक्शन की शुरुआत हो चुकी है। मौजूदा समय में दोनों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से शुरू होगा। वहीं, फिर 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
इसके बाद, 9 दिसंबर से टीम इंडिया (Team India) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड तय हो चुका है।
सूर्यकुमार यादव के फिर से Team India की कप्तानी संभालने की संभावना

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है। इससे पहले भारत हर एक सीरीज को तैयारियों के लिहाज से आजमा रहा है। हालांकि, खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में बदलाव के बावजूद कप्तानी के मोर्चे पर किसी तरह के चेंज की उम्मीद की संभावना कम ही लगती है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) के नियमित कप्तान सूर्यकुमार यादव ही अफ्रीका टी20 सीरीज में हमें कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
वैसे भी सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाजी फॉर्म उतना अच्छा नहीं है। ऐसे में उनके लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने जरूरी हैं, ताकि वो 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय हासिल कर लें और टूर्नामेंट में जमकर रनों की बारिश करें। इसी वजह से उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बतौर कप्तान खेलना लगभग पक्का समझा जा सकता है।
अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए उपकप्तानी के मोर्चे पर हो सकता है बदलाव
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भले ही टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी में बदलाव की संभावना बेहद कम हो लेकिन उपकप्तानी में चेंज हो सकता है। इसकी बड़ी वजह टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का इंजर्ड होना है, जो टी20 में उपकप्तान हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में इंजरी हो गई और इसके बाद वो मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सके। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा।
इसी वजह से शुभमन गिल को टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की चयन समिति आराम दे सकती है, क्योंकि वो आईपीएल 2025 से ही लगातार तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया जा सकता है। गिल से पहले अक्षर ही उपकप्तानी कर रहे थे लेकिन एशिया कप 2025 से उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा था।
टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड में कौन-कौन हो सकता है शामिल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) जिन 15 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है, उसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलेगा। सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की जगह तो लगभग पक्की है। इसके बाद, ओपनर अभिषेक शर्मा के भी चुना जाने की संभावना है, जो डेब्यू के बाद से अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दिलाने का काम लगातार कर रहे हैं।
शुभमन गिल के बाहर होनी की दशा में बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में चुना जा सकता है।इसके अलावा तिलक वर्मा और रिंकू सिंह की दावेदारी भी मजबूत है। इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे को मिस करने वाले हार्दिक पांड्या की वापसी भी पक्की मानी जा रही है। उनके आने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को मजबूती मिलेगी। हार्दिक के साथ दूसरे पेस ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे को जगह मिलने की उम्मीद है।
विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को बरकरार रखा जा सकता है। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का हिस्सा थे। मुख्य स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी नजर आ सकती है।
तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर हमें शायद जसप्रीत बुमराह न नजर आएं, क्योंकि उनके दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद, ब्रेक की संभावना है। ऐसे में मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है और उनके साथ अर्शदीप सिंह व हर्षित राणा नजर आ सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | शहर | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टी20 | 9 दिसंबर | कटक | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा टी20 | 11 दिसंबर | न्यू चंडीगढ़ | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20 | 14 दिसंबर | धर्मशाला | शाम 7:00 बजे |
| चौथा टी20 | 17 दिसंबर | लखनऊ | शाम 7:00 बजे |
| पांचवां टी20 | 19 दिसंबर | अहमदाबाद | शाम 7:00 बजे |